इन चार एक्ट्रेस से मिला था सुशांत का दिल, लेकिन अधूरी ही रह गयी हर प्रेम कहानी

Follow Us
Share on

बॉलीवुड में कई सितारे आए और गए लेकिन बहुत कम ही ऐसे होंगे जिन्होंने अपने बहुत छोटे से करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने में सफल रहे हो। सुशांत सिंह राजपूत उनमे से एक कलाकार थे। जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर करी लेकिन अपने हुनर के चलते उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और सफल भी रहे।

New WAP

अभिनेता ने जिस तरह अपने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया ऐसा देखने में कम ही आता है। लेकिन जहां तक सुशांत की की बात है उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में अभिनय किया जिसके चलते आज भी उन्हें याद और पसंद किया जाता है। सुशांत अपने लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहे थे।

बता दें कि दिवंगत अभिनेता का नाम बॉलीवुड की कई अदाकाराओं के साथ जोड़ा जाता आया है। इनमे चार अदाकारा का नाम पहले आता है। लेकिन सुशांत के अचानक इस दुनिया से चले जाने के कारण उनकी प्रेम कहानी भी अधूरा रह गई। तो आज हम आपको उनके लव लाइफ से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं।

पवित्र रिश्ता से बना अंकित सुशांत का रिश्ता

सुशांत सिंह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में डांसिंग की लेकिन बाद में उन्होंने छोटे पर्दे पर अपने एक्टिंग का जलवा बिखरने चालू कर दिया। सुशांत ने अंकिता लोखंडे के साथ सीरियल पवित्र रिश्ते में काम किया। वहीं साथ में काम करते-करते दोनों कब प्यार के बंधन में बंध गए इसका पता उन्हें भी नहीं चला।

New WAP

sushant ankita

बता दें कि इस सीरियल को बहुत ज्यादा पसंद किया गया और दोनों की जोड़ी को सभी दर्शकों का खूब प्यार मिला। पवित्र रिश्ता में दोनों ने पति पत्नी का किरदार निभाया था। लेकिन इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई और 6 सालों तक चलने वाला रिश्ता अचानक टूट गया। और दोनों के पवित्र रिश्तों को दी एन्ड हो गया।

कृति सेनन के साथ जुड़ा सुशांत का नाम

वहीं अंकिता लोखंडे से अपने रिश्ते टूटने के बाद फिल्म राब्ता में सुशांत और अभिनेत्री कृति सेनन एक साथ काम किया और इसके बाद उनका नाम कृति के साथ जोड़ा गया। लेकिन इस दौरान कृति सेनन से फिल्म डायरेक्टर ने सुशांत से दूरी बनाने को कहा था।

Sushant-Singh-Rajput-Kriti-Sanon

सूत्र बताते हैं कि इस कारण सुशांत और फिल्म निर्माता के बीच काफी बहस भी हुई थी, ये बहस इतनी बढ़ गयी थी की बात हाथापाई तक पहुँच गयी थी, कहा जाता है कि, उस वक़्त सुशांत ने डायरेक्टर के सर पर कांच की बोतल तक फोड़ दी थी। जिसके बाद कृति ने प्यार से ज्यादा महत्व अपने करियर को देते हुए अपने प्यार को कुर्बान कर दिया ।

केदारनाथ के सेट पर पास आए सुशांत-सारा

बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री सारा के साथ भी सुशांत सिंह नाम जोड़ा गया। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान सारा और सुशांत के बीच नजदीकियां बढ़ी थी। लेकिन सुशांत की फ्लॉप फिल्म के चलते फिल्म निर्देशक करण जोहार ने सारा को सुशांत से दूरी बनाने के लिए कहा था। दरअसल, करण चाहते थे की, सुशांत की फ्लॉप फिल्मो का असर उनकी फिल्म पर जरा भी पड़े।

sushant sara

रिया से शुरू हुई थी कहानी

Rhea-Chakraborty2

अपने रिलेशनशिप में कई बार असफल होने के बाद सुशांत सिंह का नाम बॉलीवुड की एक और उभरती हुई अदाकारा रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा गया। दोनों के बीच काफी समय तक रिलेशनशिप चला। लेकिन इस स्टोरी का अंत इतना बुरा होने वाला है इसके बारे में किसी ने नहीं सोचा होगा।


Share on