वकील विकास सिंह कोर्ट में सुनवाई के लिए मुंबई पहुंचे, अब होगा रिया का पर्दाफाश?

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। दरअसल, एक और जहां सुशांत के फैंस और दोस्त उनको न्याय दिलाने के लिए लगातर प्रयास कर रहे हैं। तो वहीं अब सुशांत के वकील विवेक सिंह भी मुंबई पहुंच चुके हैं।

New WAP

बता दें कि मुंबई कोर्ट में सुशांत मामले को लेकर सुनवाई होनी है। जिस सिलसिले में परिवार के वकील विकास सिंह मुंबई पहुंच गए हैं। वहीं इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वे पहली फिजिकल सुनवाई के लिए मुंबई आए हैं।

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर अभिनेता की दोनों बहनों ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रही रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं अब इस केस की सुनवाई मुंबई में होनी है। वहीं इस बात की जानकारी विकास सिंह ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की बहनों द्वारा दर्ज किए गए मामले में पहली फिजिकल सुनवाई के लिए मैं मुंबई पहुंच चुका हूं।

सुशांत मामले की जांच 3 बड़ी एजेंसियों द्वारा की जा रही है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्म हत्या,और अभी तक सीबीआई ने भी अपनी स्पष्ट सफाई नहीं दी है।

New WAP


Share on