37.1 C
New Delhi
Wednesday, June 7, 2023
spot_img

सहवाग-सचिन नहीं महेंद्र सिंह धोनी को अपना सबसे बड़ा हीरो मानते हैं सुनील गावस्कर, देखें Video

Sunil Gavaskar and MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सबसे चतुर कप्तान के रूप में जाने जाते हैं। भारतीय टीम की कमान संभालते हुए धोनी ने एक से बढ़कर एक सीरीज में अपनी चतुराई भरी कप्तानी से टीम को ऐसे मुकाबलों में जीत दिलवाई है, जो कि बिल्कुल असंभव हो गई थी। धोनी की लोकप्रियता देश ही नहीं पूरी दुनिया में देखने को मिलती है।

New WAP

बता दें कि कई दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना हीरो मानते हैं। ऐसा ही नजारा आईपीएल के एक मुकाबले में देखने को मिला। दरअसल, रविवार को चेन्नई सुपर किंग की भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ में हुई, हालांकि इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर का है। सुनील गावस्कर उन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं जिन्होंने वर्ल्ड के सबसे शानदार गेंदबाजों के सामने 10000 रन टेस्ट में पूरे की आज भी सुनील गावस्कर क्रिकेट का हिस्सा है। हर एक सीरीज के दौरान उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनते हुए देखा जाता है।

New WAP

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग के मुकाबले के बाद का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि सुनील गावस्कर का अपनी शर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी से ऑटोग्राफ लेते हुए नजर आते हैं, जो कि यह सिद्ध कर रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को सुनील गावस्कर दुनिया का सबसे शानदार क्रिकेटर मानते हैं, जबकि उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ में भी नंबर क्रिकेट खेला है।

सुनील गावस्कर और धोनी का वायरल वीडियो लोगों का खूब दिल जीत रहा है। धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आज भी लोगों के बीच में हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं और IPL में चेन्नई सुपर किंग की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ ही अपनी विकेटकीपिंग और कप्तानी के लिए जाने जाते हैं।

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles