दिव्या भारती के जन्मदिवस पर उनकी मां का चौंकाने वाला बयान, बॉलीवुड में नहीं हो रहा किसी को भी विश्वास!
बॉलीवुड इंडस्ट्री बाहर से देखने में जितनी रंगीन दिखाई देती है उतनी ही अंदर से भी है। आज भी इंडस्ट्री अपने अंदर पुराने कई राज छुपाए है। ऐसे ही एक राज से आज हम आपको अवगत कराने जा रहे हैं। दरअसल, बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला हाल ही में 54 साल के हो गए हैं। लेकिन वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में रहे हैं। जिसमे उनकी शादी से जुड़ी बातें भी है।

बता दें कि बॉलीवुड में बहुत कम समय में अच्छी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली दिव्या भारती से साजिद नाडियाडवाला ने शादी की थी। लेकिन शादी के महज 11 महीने बाद ही दिव्या भारती का निधन हो गया था। वहीं अभिनेत्री के इस तरह दुनिया से चले जाने के बाद कई बाते निकलकर सामने आई थी।
मेरे सपने में आती थी दिव्या

दिव्या को लेकर खुद उनकी मां ने बताया था कि अभिनेत्री के निधन के बाद वह सपने में उन्हें जगाने आती थीं। जब भी उनको जल्दी जागना होता था, दिव्या सपने में आकर जगा देती थीं। इतना ही नहीं दिव्या साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी वर्धा के सपने में भी आती थीं। दिव्या की मां ने एक एंटरव्यू में ये सारी बातें कहीं थीं।

दरअसल, दिव्या भारती 90 के दशक की बहुत छोटी उम्र की बॉलीवुड की बहुत मशहूर और खूबसूरत अदाकारा थीं। जिन्होंने अपनी अदाकारी के साथ अपने लुक्स का भी भरपूर फायदा उठाकर बड़े पर्दे पर सबका दिल जीत लिया था। बता दें कि दिव्या भारती ने बॉलीवुड में महज 3 साल के अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया था।

उस समय में जब दिव्या भारती बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी दिखाती थी। जिसमे उन्हें रोता देख पत्थर दिल भी पिघल जाया करते थे। दिव्या का जन्म 25 फरवरी, 1974 को हुआ था। दिव्या ने 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था, जिनकी एक मुस्कान को देखने के लिए थिएटर हाउसफुल हो जाया करते थे।