अजय देवगन और काजोल के शिवशक्ति बंगले की खूबसूरत तस्वीरें, करोड़ों खर्च के बाद भी नहीं बनेगा इतना सुंदर

Follow Us
Share on

आज 2 अप्रैल को अजय देवगन अपना 52 वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अजय देवगन ने अपनी पहली ही फिल्म को सुपरहिट बना दिया था। बतौर अभिनेता अजय देवगन की पहली फिल्म फूल और कांटे थी। इसके बाद अजय देवगन ने दर्शकों को कई सुपरहिट फिल्में दी है। शांत स्वभाव के अजय देवगन अपनी फैमिली का पूरा ध्यान रखते हैं वह पत्नी काजोल, बेटे युग और बेटी निशा के साथ मुंबई के सबसे महंगे जुहू एरिया में रहते हैं।

New WAP

Ajay Devgan Kajol bungalow 9

आज हम आपको अजय देवगन के आलीशान घर की तस्वीरें दिखाते हैं जो किसी महल से कम नहीं लगती है। शांत स्वभाव के अजय देवगन भगवान में पूर्ण श्रद्धा रखते हैं और भगवान शिव के सच्चे भक्त हैं इसीलिए उन्होंने अपने घर का नाम शिवशक्ति रखा है। उनका यह घर बहुत ही खूबसूरत है और इसके दीवारें सफेद और लकड़ी की कलाकारी से तैयार की गई है। अजय देवगन की पत्नी काजोल को हम सभी जानते हैं और वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव भी रहती है।

Ajay Devgan Kajol bungalow 6

समय-समय पर काजोल अपने घर की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और उनके द्वारा की गई सजावट फैंस के साथ शेयर करती हैं। काजोल ने बताया कि सजावट के काफी कुछ सामान वह ऑनलाइन खरीदती रहती हैं। अजय देवगन के इस आलीशान घर में एक खेलकूद के लिए अलग से जगह बनाई गई है तथा आराम करने के लिए एक आरामदायक रूम भी बनाया गया है जिसके आसपास हरियाली का विशेष ध्यान रखा गया है। अजय देवगन के घर की तस्वीरें देखकर आप तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।

Ajay Devgan Kajol bungalow 3

अजय देवगन और काजोल अपने साधारण से दिखने वाले लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं इसलिए उन्होंने अपने घर के फर्नीचर और कलर को भी बहुत साधारण ही रखा है। काजोल ने अपने घर में सफेद रंग के फर्नीचर के साथ मध्यम कलर के परदों की सजावट की है। हम सभी ने काजोल और अजय देवगन के साधारण लाइफस्टाइल को देखा है और यही उनके प्रशंसकों का मन मोह लेती है। घर की सजावट को देख कर भी यह अंदाजा लग जाएगा कि इस घर के मालिक कितने साधारण मानसिकता के होंगे।

New WAP

Ajay Devgan Kajol bungalow 1

अजय देवगन के इस आलीशान बंगले में हर वो सुविधा उपलब्ध है जो एक महल में होती है। उन्होंने अपने बंगले में स्विमिंग पूल, मिनी थियेटर, जिम लाइब्रेरी और खेलकूद के लिए उचित प्रबंध कर रखे हैं। अजय देवगन शांत व्यवहार वाले जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं और उनके लिए उनका परिवार दुनिया में सब कुछ है इसलिए उन्होंने उनकी सभी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा है।

Ajay Devgan Kajol bungalow 5

एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया था कि अजय और उनके बंगले में चार बेडरूम बने हुए हैं। काजोल ने यह भी बताया कि घर के हर बेडरूम को सभी की पसंद से तैयार किया गया है और हम सभी बहुत खुश किस्मत हैं। काजोल को घर की सजावट करना बहुत पसंद है इसलिए उन्होंने डाइनिंग रूम को ग्लास के वर्क के साथ तैयार किया है।

Ajay Devgan Kajol bungalow 4

अपने साधारण व्यवहार और जमीन से जुड़े होने के कारण अजय देवगन और काजोल ने सफेद रंग की फ्लोरिंग के साथ दीवारों का रंग भी सफेद ही पसंद किया है। आप सभी ने अजय देवगन को सिंघम में गुस्से वाले अवतार में देखा होगा लेकिन अपने निजी जीवन में वह बहुत ही शांत और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं।

Ajay Devgan Kajol bungalow 7

Share on