फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों की पॉपुलरटी का अंदाजा उनकी फ्रेंड फॉलोइंग से लगाया जा सकता है। ऐसे बहुत कम ही कलाकार होंगे जिनकी सोशल मीडिया पर फैंस फॉलोइंग एक मिलियन से कम रही है। नहीं तो अधिकतर देखने में यही आता है कि जो जितना बड़ा कलाकार है उसके फैंस फॉलोइंग भी उतनी ही ज्यादा रहती है। और सभी फैंस यही उम्मीद लगते हैं कि उन्हें अपने पसंदीदा कलाकार से एक बार मिलने का मौका जरूर मिले।
लेकिन हम बात कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभास की जो फिलहाल अपनी अदाकारी से ज्यादा अपने अंदाज के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। बता दें कि प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री में टॉप कलाकारों की सूची में आते हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। फैंस उनकी फिल्म देखना बहुत ज्यादा पसंद भी करते हैं।
लेकिन प्रभास ने सबसे ज्यादा पहचान फिल्म बाहुबली से बनाई। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड बनाए। पूरी फिल्म में अभिनेता की कलाकारी ने सभी को अपना मुरीद बना दिया था। इस फिल्म के बाद प्रभास की पॉपुलरटी काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। और उनकी फैंस फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। वहीं हाल ही में अभिनेता एक अलग ही अंदाज देखने को मिला जब वे अपनी शूटिंग छोड़ अस्पताल पहुंच गए।
फैन की इच्छा पूरी करने पहुंचे अस्पताल
बता दें कि अभिनेता का एक फैंस अस्पताल में भर्ती है। और उसने प्रभास से मिलने की इक्छा जाहिर की, फिर क्या था प्रभास भी बीच में ही शूटिंग को छोड़ अपने इस कलाकार से मिलने पहुंच गए। दरअसल, उनका फैन एक खतरनाक बीमारी से जूझ रहा है। जिसकी उम्र महज 20 साल है और अपनी अंतिम इच्छा में उन्होंने अभिनेता प्रभास से मिलने की इच्छा रखी थी। इसको पूरा करने के लिए अभिनेता खुद अस्पताल में बच्चे से मिलने पहुंच गए।
वहीं जब प्रभास अपने इस फैन से मिलने पहुंचे। तो बेहद ही खुश हो गया और कभी समय तक अपनी दिल की बात अभिनेता से की लेकिन यह बच्चा जिंदगी की जंग हार गया। और अभिनेता से मिलने के बाद उस बच्चे का निधन हो गया। इससे प्रभास को भी काफी ज्यादा दुख हुआ। लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। बताया जा रहा है कि यह बच्चा अभिनेता का रिश्तेदार भी है। जिसने अभिनेता से मिलने की इक्छा रखी थी।
Darling🖤🙏#Prabhas pic.twitter.com/LzarTsVYtS
— Prabhas Trends ™ (@TrendsPrabhas) April 13, 2021
प्रभास बेहद ही शांत व्यवहार के अभिनेता हैं। फिलहाल उनके पास कई प्रोजेक्ट है। जिन को लेकर वे काम कर रहे हैं।