8 नवंबर को दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में निस्वार्थ समाज के लिए अच्छा कार्य करने वाले लोगों को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा चौथे सर्वोच्च सम्मान कहे जाने वाले पद्मश्री सम्मान से लोगों को नवाजा गया। इनमें कई बॉलीवुड कलाकारों के भी नाम शामिल है। बता दे कि अभिनेत्री कंगना रनौत को करण जौहर और एकता कपूर को भी पद्मश्री अवार्ड दिया गया इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जहां लोगों में एक तरफ खुशी है तो वहीं दूसरी तरफ निस्वार्थ पिछले 1 साल से जरूरतमंद लोगों की सहायता करते आ रहे हैं सोनू सूद को पद्मश्री सम्मान नहीं मिलने से उनके फैंस खासे नाराज है और उन्होंने कंगना को दिए जाने वाले पद्मश्री सम्मान को लेकर आपत्ति भी उठाई है। इतना ही नहीं अब सोशल मीडिया पर सोनू सूद के फैंस द्वारा उनकी कई तस्वीरों को वायरल किया गया है। इतना ही नहीं अब कंगना से जुड़े कई ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं।
वाह रे मोदी तेरा न्याय?
सोनू सूद पे की इनकमटैक्स की रेड….
कंगना को दिया पद्मश्री अवार्ड…..
ये रिश्ता क्या कहलाता है।#Sonusood #सोनू_सूद @INCMP @INCUttarPradesh @INCIndia pic.twitter.com/5xeogQtiJ7— Maheshwar Singh Sisodiya (@maheshwar0singh) November 10, 2021
लोग हैरान हैं कि पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था मिला कंगना रनौत को। किस दुनिया में हो , यहां काम पर नही झूठ और नफरत फ़ैलाने पर मिलता है।@INCIndia
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) November 9, 2021
If #KanganaRanaut also deserves #PadmaShriAward then #RajKundra should get #PadmaVibhushan!
— KRK (@kamaalrkhan) November 10, 2021
इतना ही नहीं सोनू सूद के कई फैंस का कहना है कि कोरोना काल में हजारों लोगों की मदद कर चुका है सोनू सूद को सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान नहीं दिया गया जबकि कंगना रनौत को दिया गया है इतना ही नहीं अब तो कहीं का यह भी कहना है कि सरकार ने अपने फायदे के लिए कंगना रनौत को पद्मश्री सम्मान दिया है। इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि इस सरकार में जुटे और नफरत करने वाले लोगों को सम्मान दिया जाता है जो समाज के लिए अच्छा काम करते हैं उनको नहीं दिया जाता है।
अब कांग्रेस के नेता ने सोनू सूद को भी अब पद्मश्री सम्मान देने की मांग उठाई है। इतना ही नहीं कंगना रनौत को पद्मश्री देने के बाद से ही उनकी काफी ज्यादा आलोचना चल रही है। साथ ही सरकार को भी लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि कंगना रनौत हाल ही में देश की आजादी को लेकर विवादित बयान दे चुकी है। जिसकी वजह से वे काफी ज्यादा चर्चा में चल रही है।।इतना ही नहीं उनके खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है इसके बाद से अब पद्मश्री सम्मान वापस लेने की मांग तेज हो गई है।