बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार सोनू सूद इन दिनों लोगों की सेवा में लगे हैं। इसलिए वे काफी ज्यादा चर्चाओं में हैं। हाल ही में उन्होंने एक अपना चैनल बनाया है। जिसके माध्यम से वे कोरोना से जूझ रहे, लोगों की सेवा करेंगे। लेकिन यदि बात उनकी निजी जीवन की करे तो वे बेहद ही खुशहाल जीवन जीना पसंद करते हैं।
सोनू सूद ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है। कभी उन्होंने विलेन का किरदार निभाया तो कभी उन्होंने हीरो का लेकिन लोग उनकी अदाकारी से बहुत ज्यादा संतुष्ट हैं। और उनकी फिल्मों को देखना बेहद पसंद भी करते हैं। लेकिन जब से कोरोना महामारी देश में फैली है। उसके बाद से ही सोनू लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं।
और आज उन्होंने लोगों के बीच अभिनेता से ज्यादा एक मसीहा की छवि बना ली है। इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जरूरतमंद लोग सरकार से पहले सोनू से मदद की उम्मीद करते हैं। और अभिनेता भी बिना जिझक उनकी हर संभव सहायता भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने इंदौर में 10 ऑक्सीजन जनरेटर भिजवाए है। ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
फिल्मों में आने से पहले ही कर चुके थे शादी
लेकिन बात करें सोनू के पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर से पहले ही शादी करती थीं। बता दें कि उन्होंने साल 1996 में अपनी गर्लफ्रेंड सोनाली से शादी की थी। इसके बाद वे फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए लग गए। और उन्होंने 2001 में फिल्म ‘शहीद-ए-आजम’ से बॉलीवुड में कदम रखे। आज सोनू बहुत बड़े कलाकार है लेकिन उनकी पत्नी इस ग्लैमर लाइफ से दूर ही रहती हैं।
View this post on Instagram
सोनू सूद की लव स्टोरी भी बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग है। उनकी मुलाकात उनकी पत्नी सोनाली से पढ़ाई के दौरान हुई थी। सोनू ने नागपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। और यही सोनाली भी ने भी पढ़ाई की है। दोनों की मुलाकात यही हुई। और मुलाकात को प्यार में बदलने में समय नहीं लगा। और दोनों ने जल्द ही शादी करने का फैसला कर लिया और अपने फिल्मी करियर से पहले उन्होंने सोनाली से शादी करली। वहीं अब दोनों के दो बेटे हैं ईशांत और अयान सूद।
View this post on Instagram
आज सोनू खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। और वे अपनी पत्नी से बेहद प्यार भी करते हैं। उनका कहना है कि सोनाली एक बहुत ही अच्छी और समझदार लड़की है। उन्होंने कभी मेरे करियर को लेकर गिला शिकवा नहीं किया। और आज उन्हें मेरे काम को लेकर मुझ पर गर्व है।’