लोगों की मदद कर मसीहा बने सोनू सूद का उनके फैंस ने किया दूध से अभिषेक! सोनू ने जताया आभार

Follow Us
Share on

देश में एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर सभी के लिए बड़ा संकट बनती जा रही हैं। साल 2020 की अपेक्षा इस वर्ष आई दूसरी लहर बेहद ही ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इतनी ही नहीं पिछले एक साल में यह वायरस लाखों लोगों की जिंदगी भी छीन चुका है।

New WAP

Sonu-Sood

वहीं लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए। अब कई लोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दिन रात काम कर रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी एक बार फिर लोगों की मदद के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। साल 2020 में प्रवासी मजदूरों की मदद करके लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद इस बार भी लोगों की मदद के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)


इतना ही नहीं वह अपनी टीम के साथ मिलकर सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन से लेकर इंजेक्शन तक सबकुछ मुहैया करा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अभी तक कई लोगों को एयर एंबुलेंस के द्वारा भी अस्पतालों में भर्ती करवाया है। वहीं उनके कार्य को लेकर वे सोशल मीडिया पर छाए हुए रहते हैं।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by abhishek@ (@its_abhishek.010)


सोनू सूद ने आज फैंस के बीच में अपनी इतनी ज्यादा पॉपुलरटी बना ली है कि सरकार से पहले लोग सोनू सूद का दरवाजा खटखटाते हैं। वहीं अभिनेता भी लोगों की मदद के लिए हमेशा मौजूद रहते है। फैंस के बीच पहले ही मसीहा की उपाधि पा चुके सोनू के लिए अब उनके फैन्स ने उनको सुक्रिया कहने का नया तरीका निकाला है। जो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।

दरअसल, सोनू सूद के काम को देखते हुए आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के श्रीकालाहस्ती में सोनू सूद के फैंस ने उनकी एक बड़ी फोटो पर दूध चढ़ाकर उनका धन्यवाद किया है। बता दें कि लोग सोनू के काम करने से इतने ज्यादा खुश हैं कि वे इस कोरोना काल में उनको भगवान का दर्जा भी दें चुके हैं।


Share on