दुनिया की सबसे बड़ी पत्रिका Forbes ने सोनू सूद को बताया Covid-19 हीरो, अवाॅर्ड से किया सम्मानित

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन के बाद से ही जरूरतमंद लोगों कि निरंतर मदद कर रहे हैं। वहीं इस बीच अब सोनू सूद ने देश में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने के लिए नए-नए प्लान बनाना चालू कर दिया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी दी जा सके और देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी के ग्राफ को कम किया जा सके। बता दें कि इसके लिए सोनू सूद ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से एक प्लान भी सभी के साथ शेयर किया था।

New WAP

sonu sood 1

सोनू के नेक कामों का सिलसिला आज भी जारी है। सोनू सूद को किये गए सराहनीय कार्य के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जा चुका है। तो आज सोनू सूद को एक और सम्मान से नवाजा गया है। फोर्ब्स इन्कॉर्पोरेट, जो कि एक प्राइवेट कंपनी है जिसका कार्य प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है। हाल ही में फोर्ब्स की तरफ ने सोनू सूद को लीडरशीप अवाॅर्ड 2021 (Leadership Award 2021) से सम्मानित किया गया है।

forbes award to sonu sood

इस अवार्ड में सोनू सूद को कोविड-19 हीरो बताया गया है। दुनिया की इतनी प्रतिष्ठित कंपनी से पुरस्कार मिलने पर सोनू सूद ने भी फोर्ब्स का शुक्रिया अदा किया है। सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्हें प्राप्त हुए अवाॅर्ड की तस्वीर भी पोस्ट कर फोर्ब्स को आभार कहा है।

Sonu Sood1

इससे पहले स्पाइस जेट (Spicejet) ने भी सोनू सूद के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें खास अंदाज में सम्मानित किया था। उन्होंने विमान पर सोनू सूद की तस्वीर लगवाई थी और उस पर लिखा था ‘मसीहा सोनू सूद को सैल्यूट।’

New WAP

sonu sood spicejet

Share on