झाँसी: पानी को तरसते गांव वालों के लिए मसीहा बने सोनू सूद, गरीब बस्ती वालों के लिए लगवाए हैंडपंप

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपनी दरियादिली के चलते सभी का दिल जीता है। और वे लोगों के लिए कर्मठ और पूरी श्रद्धा के साथ कार्य कर रहे हैं। सोनू ने कोरोना महामारी के दौरान भी अलग-अलग सीटीओ में फंसे प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए, भी अपना हाथ आगे बढ़ाया था। और बसों के द्वारा लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को अपने घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम किया था इसके बाद से ही अभिनेता लोगों की नजर में मसीहा बनकर उभरे हैं।

New WAP

Sonu Sood chamoli1
Image Source: Google

आज सोनू सूद ने लोगों के बीच में एक मसीहा के रूप में अपनी छवि बनाई है और वह निरंतर इस और कार्य भी कर रहे हैं सोनू सूद को आए दिन किसी न किसी परिवार की मदद करते हुए देखा जा सकता है और समस्या का सामना करने वाले लोग भी निसंदेह होकर सोनू से मदद की गुहार लगाते हैं और सोनू भी उनकी मदद करते हैं।

हाल ही में उत्तराखंड के चमोली में आई आपदा से कई लोग बेघर हो गई। कई ने अपना परिवार खोया तो कइयों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ गया। ऐसे में सोनू सूद ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाते हुए। एक परिवार की 4 बच्चियों की परवरिश करने का बीड़ा अपने ऊपर उठाया था।

https://twitter.com/IAmJitendraa/status/1360921057364905985

वहीं सोनू सूद ने एक बार फिर उनके चाहने वालों का दिल जीत लिया है। दरअसल, एक शख्स ने गुहार लगाई थी, कि उनके गांव में पानी बिलकुल भी नहीं आता है, जिससे गांव के लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। बस फिर क्या था। सभी के मसीहा सोनू सूद ने गांव वालों की समस्याओं को देखते हुए। गांव में एक हैंडपंप लगवा दिया।

New WAP

सोनू सूद ने किया ट्वीट

सोनू सूद ने गांव वालों की परेशानी को देखते हुए उनके ट्वीट का रिप्लाई देते हुए लिखा, “पानी की कमी अब से खत्म। आपके गांव में कुछ हैंडपंप लगवा रहा हूं। कभी आया तो पानी ज़रूर पिला देना”


Share on