लंदन की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी सोनम कपूर, तस्वीर सामने आते ही यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर अपनी प्रेगनेंसी की खबरों के बाद से ही लगातार चर्चाओं का विषय बनी रहती है। फिल्मों में बहुत कम नजर आने वाली सोनम कपूर की लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है वह सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती है। अदाकारा अपने शानदार फोटो शूट और अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है।

New WAP

sonam kapoor

हाल ही में उनका एक जबरदस्त फोटोशूट आया था जिसमें वे अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दी थी। फिलहाल तो अदाकारा लंदन में अपनी बहन के साथ अपने प्रेगनेंसी टाइम को बिता रही है। इस दौरान उनका एक और फोटोशूट सामने आया है। जिसमें वह सड़क पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं का विषय बनी हुई है। जिसे उन्होंने खुद अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है।

हर बार की तरह इस बार भी सोनम कपूर की इन तस्वीरों को उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया है। लेकिन यूजर्स द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। फोटो में देख सकते हैं अदाकारा ने शानदार ऑउटफिट पहना है जिसमें उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप, मैटरनिटी पैंट पहनी हुई है। उनके साथ में उनकी बहन भी दिखाई दे रही है। इस फोटो की खासियत यह है कि इसमें वे अपने कपड़ों को हटाकर अपने ब्लैक बेबी बंप को दिखा रही हैं।

सोनम कपूर की तस्वीर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर कई तरह की बहस छिड़ गई है किसी ने उनकी तस्वीर को पसंद किया है तो किसी ने उन्हें जमकर ढोल करते हुए उनकी तुलना रिहाना से कर दी है। जो हाल ही में मां बनी है। इतना ही नहीं उनके चाहने वालों ने तो अब यहां भी कयास लगाना चालू कर दिया है कि उन्हें लड़की होगी या लड़का इतना ही नहीं इस तरह खुलेआम अपने बेबी बंप को दिखाने को लेकर उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई है।

New WAP

बताते चलें कि सोनम कपूर पिछले काफी समय से अपने प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर चर्चाओं का विषय बनी हुई थी। लेकिन उन्होंने यहां सही होने के बाद कुछ सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि उन्होंने जाने-माने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से साल 2018 में शादी की इसके बाद से ही वह फिल्मों से दूर और अपने पति के साथ अपने लंदन वाले घर में रहना पसंद करती है। जहां की तस्वीरें में अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है।


Share on