मनोरंजन दुनिया की मोह माया को छोड़कर गांव में खेती कर रहे हैं सिया के राम कलाकार आशीष शर्मा

Follow Us
Share on

देश और दुनिया में फैली कोरोना पेंडमिक ने आम लोगों की जिंदगी में बड़ा प्रभाव डाला है। जो इंसान आज से 1 साल पहले तक आजादी से इधर उधर घूमने का काम किया करते थे। इतना ही नहीं निडर होकर अपने काम पर आना-जाना किया करते थे आज वे डर के साथ जिंदगी जीने को मजबूर हो गए हैं। कोरोना आम इंसान की जिंदगी को बदल कर रख दिया है।

New WAP

Ashish Sharma

कोरोना के कारण आज लाखों लोगों को घर से बेघर होना पड़ गया है इतना ही नहीं कई लोगों की तो नौकरी अब तक चली गई है जो आज भी काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हर क्षेत्र में कोरोना का बड़ा असर देखने को मिला जिसका प्रभाव आज भी बना हुआ है। बता दें कि मनोरंजन दुनिया पर भी कोरोना की बड़ी मार पड़ी थी बहुत से लोग खाने पीने को भी मोहताज हो गए थे ऐसे में कई लोगों ने इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ दिया।

Ashish Sharma with Madhuri Dixit

New WAP

आज हम मनोरंजन दुनिया से दूर एक ऐसे ही कलाकार के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिन्होंने छोटे पर्दे के सीरियल सिया के राम (Siya Ke Ram) से अपनी पहचान घर घर में राम भगवान के रूप में बनाई थी। लेकिन आज वे अपने गांव में जाकर खेती कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मनोरंजन दुनिया को पूरी तरह से छोड़ने का भी फैसला कर लिया है। अपने करियर के कई साल एंटरटेनमेंट दुनिया को देने के बाद सिया के राम सीरियल के कलाकार आशीष शर्मा (Ashish Sharma) इन दिनों अपने गांव में खेती कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Sharma (@ashish30sharma84)


उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि उन्होंने मनोरंजन दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। और अभी अपना पूरा फोकस खेती में कर रहे हैं इतना ही नहीं उन्होंने यहां बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपने गांव आकर खेती का काम संभाल लिया था। जिसके बाद से ही उन्होंने मनोरंजन दुनिया को छोड़ने का फैसला कर लिया है और अपना पूरा समय अपनी खेती और दूध का व्यापार को देना चालू कर दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashish Sharma (@ashish30sharma84)


आशीष शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए एक बड़ा सा नोट भी लिखा है उसमें उन्होंने बताया है कि कोरोना ने लोगों को बहुत कुछ सिखाया है। कलाकार बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान वे अपने घर आ गए थे और उन्होंने यहीं पर रहेगा खेती का काम सीख लिया। और अभी आगे अपनी खेती ही करना पसंद करेंगे अब दोबारा उनका मन मनोरंजन दुनिया में जाने का नहीं है। आशीष ने कहा वे किसान पुत्र है और खेतीवाड़ी से शुरू से ही जुड़े हुए हैं।


Share on