बहुत कम समय में मनोरंजन दुनिया में राज करने वाले पंकज त्रिपाठी ने आज अपनी पहचान हर वर्ग में बना ली है। लोग उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। पंकज त्रिपाठी ने बहुत कम समय में ही अपनी अदाकारी का ऐसा जलवा दिखाया कि आज उनके पास एक से बढ़कर एक काम पेंडिंग में पड़े रहते हैं। उनकी लाइफ में एक समय ऐसा भी था जब वे छोटे छोटे काम के लिए रेडी निर्माताओं के आगे पीछे घुमा करते थे।
लेकिन आज उनकी अदाकारी का कोई तोड़ नहीं है उन्होंने अपनी साइलेंट अदाकारी से सभी को दीवाना बनाया है। बता दें कि वेब सीरीज में छोटा-मोटा काम करने के बाद उन्होंने अपने कदम बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी रख दिए है, और एक के बाद एक कई बड़ी फिल्मों में पंकज को काम मिल रहा है और उनकी अदाकारी को बेहद ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
लेकिन आज हम आपको पंकज त्रिपाठी की सफलता के बारे में नहीं लेकिन उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। क्योंकि उनकी सफलता तो आप ऑनस्क्रीन देख ही चुके होंगे। लेकिन उनकी लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही तो चलो आज बताते हैं। इस सुपरस्टार की लाइफ से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें। आपने पंकज को अक्सर हर जगह स्पॉट किया होगा। लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ नजर आए होंगी।
दरसअल, अभिनेता बहुत कम ही ऐसा होता है जब अकेले कहीं गए हो वे अधिकतर अपनी पत्नी के साथ ही सब दूर जाया करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बात दें कि पंकज की पत्नी मृदुला ने उनको ऐसे समय में संभाला था जब पंकज को कई दिन तक काम भी नहीं मिला करता था। और वे जॉब करके घर चलाती थी। इसलिए पंकज उनको हाउस ऑफ द मैन कहते हैं।
बात करें पंकज त्रिपाठी की लव स्टोरी की तो उनकी लव स्टोरी सिर्फ तुम मूवी से कम नहीं है। बता दें कि पंकज ने जब मृदुला का नाम पहली बार सुना था। तभी वे उनसे बिना देखे ही प्यार करने लगे थे। वहीं जब दोनों की मुलाकात एक शादी के दौरान हुई तो यहां से प्यार धीरे-धीरे गहराई में उतरता चला गया। लेकिन हर लव स्टोरी में एक विलेन होता है। ऐसा ही इस कहानी में भी था।
बता दें कि पंकज के पास अच्छी नौकरी नहीं होने के कारण मृदुला की मां उन्हें ज्यादा पसंद नहीं करती थी। लेकिन पंजक ने अपने आप से कभी हार नहीं मानी और छोटी मोटी नौकरी करने के बाद वे दिल्ली आ गए। और यहां ड्रामा स्कूल में एडमिशन ले लिया। लेकिन पंकज अपने प्यार को भुला नहीं सके न मृदुला ऐसा कर पाई और फिर क्या था। मृदुला भी दिल्ली आ गई और फिरसे दोनों एक हो गए। शादी के बंधन में बंध गए आज पूरा परिवार खुशहाल जीवन जी रहा है। दोनों की एक बेटी भी है।