Shyja Moustache: अपनी मूंछ पर ताव देकर घर से निकली है यह महिला लोग उड़ाते हैं मजाक, लेकिन इस वजह से नहीं कटवाई मूंछ

Follow Us
Share on

Shyja moustache: आज के इस दौर में दाढ़ी और मूंछ को रखना फैशन माना जाता है लेकिन यह कंडीशन केवल मर्दों के साथ ही अप्लाई होती है। यदि गलती से किसी महिला के चेहरे पर थोड़े बहुत भी बाल दिख जाए तो वहां लोगों के लिए मजाक बन जाता है। आज भी लोगों के मन में महिलाओं और पुरुषों को देखने का नजरिया पहले जैसा ही बना हुआ है। बता दें कि बहुत से मामलों में यहां भी देखने में आया है कि हारमोंस की गड़बड़ी के चलते महिलाओं के चेहरे पर भी काफी हद तक बाल निकलना चालू हो जाते हैं।

New WAP

Shyja moustache Kuthuparamba in Kannur 2
photo by google

जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कई बार डॉक्टरी सलाह भी लेनी पड़ती है। लेकिन आज इस आर्टिकल में किसी महिला के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जो मर्दों की तरह मूछों पर ताव देकर बड़े गर्व के साथ अपने घर से बाहर निकलती हो हालांकि लोग उनका मजाक उड़ाते हैं उन पर हंसते हैं। लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। लाख कोशिशों के बाद भी जब उनकी मूछों पर आने वाले बाल कंट्रोल नहीं हुए तो उन्होंने इन्हें बड़ा करना चालू कर दिया।

Shyja moustache Kuthuparamba in Kannur 3
photo by google

तो चलो आपको बता ही देते हैं कि आखिरकार मूछों पर ताव देकर चलने वाली यह महिला कौन है? दरअसल, इस महिला का नाम शायजा है जो मूल रूप से केरल राज्य के कन्नूर में रहती हैं। शायजा अभी 35 साल की है। लेकिन अपनी मूछों की वजह से इन दिनों वे खूब चर्चाओं का विषय बनी हुई है। शायजा पिछले काफी समय से अपने चेहरे पर बड़ी-बड़ी मूछें लिए बड़े गर्व के साथ घूमती फिरती ही नजर आती है।

Shyja moustache Kuthuparamba in Kannur 6
photo by google

हालांकि एक समय ऐसा था जब उन्हें काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा लोग उन्हें देखकर हंसते भी थे। लेकिन उन्होंने सब बातों को सहन करते हुए अपने मन को शांत किया और सभी का सामना करते हुए आज अपनी राह खुद चुनी है। शायजा द्वारा दिए गए साक्षात्कार में उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में काफी जानकारी साझा की है। उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें अब अपनी मौके से काफी ज्यादा लगाव हो गया है तो उनका मन ही नहीं होता है इसे कटवाने का अपने मूछों के बिना अब वे नहीं रह सकती हैं।

New WAP

Shyja moustache Kuthuparamba in Kannur 7
photo by google

इतना ही नहीं उन्होंने इस बात की भी जानकारी साझा की है कि तकरीबन 5 साल पहले उनकी मूंछ में बालों का अचानक से ग्रोथ होना चालू हो गया था। उन्होंने इन बालों को हटाने के लिए काफी मेहनत की जितने भी प्रयास थे सब कुछ किए लेकिन कुछ भी सफलता हासिल नहीं हुई ऐसे में उन्होंने बाद में इन्हें बढ़ाने का ही मन बना लिया। आज स्थिति यह है कि मर्दों की तरह उनकी मूंछ काफी बड़ी हो चुकी है। जिसके साथ वे काफी शान से आज जिंदगी जी रही हैं।
Shyja moustache Kuthuparamba in Kannur 4शायजा ने आगे बताया कि अपने मूछों के लिए उन्होंने कोरोना के द्वार में अपने चेहरे पर मास्क नहीं लगाया क्योंकि उनकी मूछे से ढक जाया करती थी। उन्होंने इतना भी कहा है कि घर वालों के अलावा कई लोगों ने उन्हें सलाह दी मूंछे कटवाने की लेकिन उनके मन में कभी विचार नहीं आया। आज व जैसी भी है अपने आप को काफी सुंदर मानती है।शायजा आज दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। शायजा बीमारियों के भी दौर से गुजरी है उन्होंने बताया कि अब तक उनकी अलग-अलग बीमारियों के चलते 6 बार सर्जरी हो चुकी है। इसीलिए आज वहां अपनी जिंदगी को काफी खुशहाल तरीके से जीना पसंद करती है।


Share on