सुशांत की बहन श्वेता ने अरुणिमा सिन्हा की कहानी सुनाकर सबको दी प्रेरणा, वीडियो जरूर देखें

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सक्रिय रहती हैं। वह अपने और भाई सुशांत के फैंस को अपनी पोस्ट और तस्वीरों से प्रोत्साहित करती रहती है। कई बार श्वेता को सुशांत सिंह राजपूत के संग बिताएं पलो को याद करते हुए देखा जा सकता है। श्वेता सिंह कीर्ति अपने फॉलोअर्स को प्रोत्साहित करने के लिए पोस्ट शेयर करती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने ऐसे ही एक प्रेरणात्मक वीडियो शेयर किया जो आपको बढ़िया सीख देकर रहेगा। इस वीडियो में बायोलॉजी ऑफ़ बिलीव मतलब खुद पर विश्वास के बारे में बताया गया है।

New WAP

shweta singh kirti1

लोगों को खुद पर विश्वास रखने की दी सीख

श्वेता सिंह कीर्ति ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि डॉ विवेक बिंद्रा सभी को खुद में विश्वास करने की सीख दे रहे हैं। उनका कहना है कि हम सभी का दिमाग बहुत शक्तिशाली होता है जिसे आप कभी कमजोर नहीं कर सकते। यह आपके प्रयासों पर निर्भर करता है कि आप इसे कमजोर बनाना चाहते हैं या अपने दिमाग को सर्व शक्तिशाली बनाते हैं। डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने वीडियो में अरुणिमा सिन्हा के बारे में भी बताया जिन्होंने अपने दोनों पैरों के खो जाने के बाद भी माउंट एवरेस्ट पर्वत पर चढ़कर सफलता प्राप्त की।

Arunima Sinha Story

अरुणिमा सिन्हा की कहानी सुनाकर सबको दी प्रेरणा

अरुणिमा सिन्हा जब अस्पताल में बिस्तर पर मुश्किल वक्त का सामना कर रही थी तभी उन्होंने खुद से एक संकल्प लिया था और कहा था अगर भगवान तूने बचाया है तो जरूर इतिहास नाचूंगी और माउंट एवरेस्ट पर चढूँगी। अरुणिमा अपने संकल्प को लेकर इतनी गंभीर थी कि ठीक होने के बाद वह बछेंद्री पाल के पास गई, लेकिन उनकी हालत देखकर बछेंद्री पाल को बहुत आश्चर्य हुआ। बछेंद्री पाल ने अरुणिमा को हिम्मत देते हुए कहा कि “अगर तुमने अपने मन में एवरेस्ट पर चढ़ने का संकल्प लिया है तो तुम यह सोचना कि तुम एवरेस्ट चढ़ चुकी हो बस दुनिया को वह तारीख पता लगना शेष है।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो पोस्ट करते हुए एक खास मैसेज भी लिखा। उसमें उन्होंने बताया कि “अमूमन लोग विकलांग शरीर से नहीं बल्कि अपने दिमाग से होते हैं तो ऐसे में अगर आप अपने मन से असमर्थ हो गए तो आप हमेशा के लिए विकलांग हो जाते हैं”। श्वेता के इस वीडियो की और उनके मैसेज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

New WAP


Share on