गहना वशिष्ठ का चौंकाने वाला खुलासा, कहां राज कुंद्रा को अश्लील इंडस्ट्री में लाने का काम शर्लिन चोपड़ा ने किया

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तारी के बाद से ही एक के बाद एक कई राज खुलते चले गए जिसकी वजह से राज कुंद्रा को जेल में तकरीबन 2 महीने तक रहना पड़ा लेकिन फिलहाल उन्हें जमानत दे दी गई है। लेकिन यहां मामला अभी भी जांच के दायरे में चल रहा है। वहीं पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही उनका बचाव करती दिखाई देने वाली गहना वशिष्ठ एक बार फिर एक्टिव नजर आ रही है।

New WAP

Gehana Vasisth

गहना वशिष्ठ ने अब राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाने वाली शर्लिन चोपड़ा पर कई तरह के आरोप लगाते हुए कहा है कि शर्लिन को राज कुंद्रा का शुक्रगुजार होना चाहिए आज वह इतने बड़े पायदान पर पहुंची है। उसके पीछे बड़ा हाथ राज कुंद्रा का ही रहा है। लेकिन आप शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा को ही फसा दिया। गहना वशिष्ट ने कहा कि जिस इंसान ने शर्लिन चोपड़ा को इंडस्ट्री में बड़ा नाम दिलवाया पैसे दिलवाए उस इंसान को उन्होंने फंसाने का काम किया यहां उन्होंने वाहवाही के लिए किया है।

Sherlyn Chopra Raj Kundra

New WAP

 

आपको ज्ञात हो शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा चुकी है। इतना ही नहीं गिरफ्तारी के बाद शर्लिन चोपड़ा ने अपनी और राज कुंद्रा से जुड़ी कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर ताजा भी किया था। इतना ही नहीं पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शर्लिन चोपड़ा मुंबई क्राइम ब्रांच में स्टेटमेंट देने भी गई थी। etimes की रिपोर्ट के अनुसार गहना वशिष्ठ ने कहा कि शर्लिन चोपड़ा को इतना बड़ा नाम दिलवाने में राज कुंद्रा का हाथ है उन्हें उनका धन्यवाद करना चाहिए।

जहां इस पूरे मामले में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अश्लील इंडस्ट्री में उन्हें लाने का काम राज कुंद्रा ने किया है। तो वहीं इस पर पलटवार करते हुए गहना वशिष्ट ने कहा है कि शर्लिन चोपड़ा को तो सिर्फ कपड़े उतारना आता है वह इस इंडस्ट्री में 2012 से काम कर रही है और उन्होंने खुद राज कुंद्रा को इस इंडस्ट्री में धकेलने का काम किया है। कि राज कुंद्रा तूने पिछले 2.5 साल से ही जानते हैं। बता दें कि राज कुंद्रा के साथ शर्लिन चोपड़ा कई बार शिल्पा शेट्टी का भी नाम ले चुकी है।


Share on