बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज अपने परिवार के साथ अपने 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। लेकिन उनके पति राज कुंद्रा जो आज एक बड़े बिजनेसमैन और करोड़पति लेकिन क्या आप जानते हैं। एक समय ऐसा था जब वे इतने ज्यादा पैसे वाले नहीं थे। और उनके पिता लंदन में कंडक्टर का काम करते थे। और वे एक साधारण परिवार से संबंध रखते थे तो चलो उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन के मौके पर हम आज आपको राज कुंद्रा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बताते हैं।
राज कुंद्रा का जन्म लंदन में हुआ था। लेकिन हर इंसान की तरह उनका भी सपना कुछ बड़ा और अच्छा कर दिखाने का था। क्योंकि उनके पिता एक कंडक्टर थे और भाई आज बात को अच्छे से जानते थे कि यदि उन्हें जीवन में बड़ा बनना है तो कुछ अलग और अच्छा करना होगा। इसलिए उन्होंने शुरुआत से ही अपने जीवन में कई तरह के काम करना चालू कर दिए। शुरुआत में राज ने पशमीना शॉल का छोटा सा बिजनेस शुरू किया। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इसके बाद वह अपना काम बढ़ाते चले गए।
यही कारण रहा कि वह आगे चलकर एक सफल बिजनेसमैन और आज एक करोड़पति है। और अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी और बच्चों के साथ आलीशान जिंदगी जी रहे हैं। शिल्पा और राज की लव स्टोरी की बात करे तो दोनों की मिलाकात एक बिजनेस सिलसिले में ही हुई थी। बता दें कि पहली मुलाकात में ही राज कुंद्र शिल्पा शेट्टी की मदद करते हुए नजर आए थे। और इस दौरान दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई। राज, शिल्पा को परफ्यूम ब्रांड S2 के प्रमोशन में मदद कर रहे थे।
View this post on Instagram
वह इस पहली मुलाकात के बाद में सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर काफी तरह की खबरें भी चल रही थी लेकिन वायरल हो रही खबरों को नकारते हुए राज कुंद्रा ने कहा था कि वे केवल अभी बहुत अच्छे दोस्त हैं लेकिन हकीकत में कहा जाए तो शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा को पहली बार देखते ही अपना दिल हार बैठी थी। लेकिन शिल्पा शेट्टी इस बात से अंजान थी कि राज कुंद्रा पहले से ही शादीशुदा है इतना ही नहीं उनकी दो बेटियां भी है। लेकिन बाद में जब राज का तलाक हो गया था के बाद शिल्पा शेट्टी और उनके बीच में नजदीकियां या बढ़ती चली गई। और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया।
बता दें कि जिस तरह शिल्पा शेट्टी को राज को देखते से ही प्यार हो गया था उस तरह ही राज ने भी शिल्पा को देखते थे यह ठान लिया था कि यही उनके लिए सही पार्टनर है। इतना ही नहीं दोनों के ही प्यार के दिन बड़े सुहाने रहे हैं बता दें कि राज कुंद्रा शिल्पा शेट्टी को महंगे महंगे गिफ्ट दिया करते थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान दी है। इतना ही नहीं राज कुंद्रा एक बिजनेसमैन है तो उनके पास दौलत की भी कोई कमी नहीं है इसके चलते उन्होंने अमिताभ बच्चन के घर के सामने एक फ्लोर खरीदा था।
View this post on Instagram
राज कुंद्रा ने शिल्पा से शादी की जो कि उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने कविता नाम की लड़की से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी हुई, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया। इसके करीब तीन साल बाद राज ने शिल्पा से शादी की लेकिन फिर भी कविता ने एक्ट्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।
शिल्पा और राज की शादी के बाद उनकी पहली पत्नी ने अभिनेत्री पर कई तरह के इल्जाम भी लगाए थे। उनका कहना था कि शिल्पा के कारण उनका तलाक हुआ है। लेकिन इन सब आरोप को अभिनेत्री ने बेबुनियाद बताया था। वहीं राज ने भी इस दौरान अभिनेत्री का पक्ष लिया था। जिसके बाद स्व दोनों के जीवन में उनकी पहली पत्नी ने दखल नहीं दी। और आज दोनों अपने बच्चों के साथ आलीशान जीवन जी रहे हैं।