रक्षाबंधन पर सामने आया शिल्पा शेट्टी के बच्चों का क्यूट Video, नन्ही समीशा का नटखट अंदाज जीत लेगा आपका दिल

Follow Us
Share on

रक्षाबंधन के बाद अब सोशल मीडिया पर हर तरफ भाई बहन से जुड़ी तस्वीरे और वीडियो छाई हुई है। बॉलीवुड कलाकारों की तरह उनके बच्चे भी अब खूब सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्मी कलाकारों के तरह उनके बच्चों की छोटी उम्र से ही लोगों के बीच में इतने ज्यादा पॉपुलर हो जाते हैं कि उनसे जुड़ी हर जानकारी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। जिन्हें अब खूब पसंद किया जाता है। ऐसा ही अब रक्षाबंधन के दौरान देखा गया। जहां बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बच्चे राखी के अवसर पर एन्जॉय करते हुए नजर आए।
Samisha Shetty Kundra 1
इस दौरान की दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों बहन भाई ने सेम रंग की ड्रेस पहनी है। दोनों काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रहे हैं। समीशा और विआन के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती हैं। इतना ही नहीं दोनों को फैंस द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। समीशा की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं। वे अभी से ही काफी ज्यादा पॉपुलर है। उन्हें उनकी मां की तरह लोगों का खूब प्यार मिलता है।

New WAP

लेकिन लेटस्ट वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। समीशा और वियान की केमेस्ट्री को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। बता दें कि शिल्पा शेट्टी का जीवन काफी परेशानी भरा रहा है। लेकिन उनके बच्चे काफी ज्यादा संस्कारी है। वे अपनी मां के साथ में पूजा अर्चना भी करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं समीशा और वियान हमेशा अपनी मां के साथ में देखे भी जाते हैं। वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया है। जिस पर अच्छे कमेंट्स भी देखने को मिलते हैं दोनों के इस क्यूट वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।


Share on