शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज करवाने मुबंई के जुहू थाने पहुंची शर्लिन चोपड़ा, जाने क्या है वजह

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरे आ रही है कि शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर करने के लिए अपने वकीलों के साथ निकल गई है। बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री ने उनपर कई आरोप लगाए थे।

New WAP

sherlyn chopra

इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा से जुड़े कई फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जारी कर सभी को यह बताया था कि वह राज कुंद्रा को काफी समय से जानती है इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा का यह भी आरोप था कि पोर्नोग्राफी के दलदल में धकेलने का काम राज कुंद्रा ने उनके साथ में किया है जो पिछले काफी समय से राजपुरा के लिए काम करती आ रही है।

sherlyn chopra raj kundra

New WAP

इतना ही नहीं शर्लिन चोपड़ा ने यहां भी आरोप लगाए थे, कि उन्हें शिल्पा शेट्टी के नाम से ब्लैकमेल किया गया और उनसे आपत्तिजनक वीडियो बनवाए गए। अब एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए मुंबई के जुहू पुलिस थाने पहुंची हैं। यहां वे अपने वकीलों के साथ में पहुंची है, मिली जानकारी के अनुसार शर्लिन चोपड़ा राज कुंद्रा के लिए काम करती थी, और जिसका पैसा उन्हें अभी तक राज कुंद्रा की और से नहीं दिया गया है। जिसके बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का फैसला किया है।

Sherlyn Chopra Raj Kundra

 

बताते चलें कि पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था और तकरीबन 64 दिन जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी जिसके बाद से ही वे सभी प्लेटफार्म से नदारद नजर आ रहे हैं। लेकिन जिस तरह से एक बार फिर शर्लिन चोपड़ा उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाने पहुंची है ऐसे में एक बार फिर राज कुंद्रा की मुसीबतें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है।


Share on