Defamation Suit Case: अपने ही फेंके हुए जाल में फंसी शर्लिन चोपड़ा, अब राज और शिल्पा शेट्टी ने लगाया 50 करोड़ की मानहानि का दावा

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सबसे ज्यादा चर्चाओं में रहने वाली अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। खबरों के मुताबिक बीते दिनों शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर राज कुंद्रा के खिलाफ एफआईआर करवाई इसके लिए वे अपने वकीलों के साथ मुंबई के जुहू पुलिस थाने पहुंची थी। वहीं मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके द्वारा राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ उनको मानसिक प्रताड़ित करने की शिकायत की गई है।

New WAP

sherlyn chopra

शर्लिन ने कहाँ की उन्होंने मुझे जो प्रताड़ित किया गया जिस तरह से योन उत्पीड़न किया गया इसके लिए मेने मामला दर्ज करवाया है। वह इस मामले को लेकर अब शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आ रहे हैं और उन्होंने उल्टा ही शर्लिन चोपड़ा के ऊपर 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा दायर करवा दिया है। इतना ही नहीं राज शिल्पा ने उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोपों को उन्होंने झूठा बताया है। अब शर्लिन चोपड़ा पर उनका वार उल्टा पड़ता दिख रहा है।

Shilpa Shetty Raj Kundra

New WAP

बता दें कि राज कुंद्रा की 2 महीने बाद जेल से रिहाई हुई है। और वे पिछले काफी समय से सभी प्लेटफार्म से दूर है लेकिन ऐसे में शर्लिन चोपड़ा ने एक बार फिर राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। लेकिन आप कपल ने शर्लिन चोपड़ा पर पलटवार करते हुए उनके वकील की तरफ से 50 करोड़ की मानहानि का दावा शर्लिन चोपड़ा पर लगाया गया। वकील की ओर से यहां भी बयान जारी किया गया है कि शर्लिन चोपड़ा द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। जिसका कोई सबूत नहीं है।


Share on