Shatrughan Sinha ने Shahrukh Khan को बताया स्वार्थी बोले- बुरे वक्त में साथ देने के बदले थैंक्यू तक नहीं निकला इससे

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिक्कत कलाकार शत्रुघ्न सिन्हा चाहे आज फिल्मों से दूर है। लेकिन वे राजनीति में भी अपना बड़ा योगदान देते हुए नजर आते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में आते हैं। जिन्होंने अपनी अदाकारी के साथ अपने दमदार डायलॉग के दम पर लोगों के बीच में बड़ी पहचान बनाई है उनके द्वारा बोले गए डायलॉग आज भी लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं।

New WAP

Shtrughan Sinha Shahrukh Khan Dispute 1

अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेबाकी के लिए भी चर्चाओं में बने रहते हैं। वह अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रखना पसंद करते हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि बुरे वक्त में उनका उन्होंने साथ दिया था। लेकिन बदले में शाहरुख खान ने उन्हें धन्यवाद तक बोलना सही नहीं समझा। उनको यह बात काफी ज्यादा बुरी लगी है हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का जिक्र किया।

Shtrughan Sinha Shahrukh Khan Dispute 2

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड किंग खान शाहरुख के बेटे सफेद पाउडर मामले में काफी परेशानियों के दौर से गुजर रहे थे ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा ने उनके बेटे का सपोर्ट किया था और काफी कुछ बातें भी कही थी। इस लिहाज से शाहरुख खान को भी शत्रुघ्न सिन्हा के उनके बेटे को सपोर्ट करने के लिए कुछ कहना था। लेकिन जमानत होने के बाद शाहरुख खान में ऐसा कुछ भी नहीं किया। इस वजह से आज शत्रुघ्न सिन्हा उनसे काफी ज्यादा नाराज होते हुए नजर आ रहे हैं।

Shtrughan Sinha Shahrukh Khan Dispute 3

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सफेद पाउडर मामले में अब पूर्ण रूप से बरी हो चुके हैं उन्हें क्लीनचिट भी मिल चुकी है। लेकिन एक समय ऐसा था जब उन्हें सफेद पाउडर मामले में तकरीबन 1 महीने तक जेल के सलाखों के पीछे रहना पड़ा था। ऐसे में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने उनके बेटे का सपोर्ट किया था। इनमें शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। लेकिन शाहरुख के बदले में थैंक्यू तक नहीं कहने के चलते शत्रुघ्न सिन्हा आज किंग खान से खफा है।

New WAP


Share on