बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने बिजी शेड्यूल के चलते बहुत कम ही लोगों को समय दे पाते हैं लेकिन वह जब भी दिल्ली पहुंचते हैं। कितना ही बिजी समय हो या फिर कितना ही बिजी शेड्यूल वह अपने माता-पिता की कब्र पर जाना नहीं भूलते हैं। अभिनेता दिल्ली से काफी ज्यादा लगाव रखते हैं और हमेशा ही उन्हें दिल्ली पहुंचते ही अपने माता पिता की कब्र पर जाते हुए देखा गया है हाल ही में हुए दिल्ली पहुंचे थे।
वहीं इस दौरान वे अपने माता-पिता की कब्र पर माथा टेकते हुए दिखाई दिए इस दौरान कि उनकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। शाहरुख खान आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह हो लेकिन उन्होंने भी अपने जीवन में कई परेशानी के दौर देखे हैं तब जाकर भी इतने बड़े मुकाम को हासिल करने में सफल रहे वही उनके उतार-चढ़ाव में उनके परिवार भी शामिल रहा है। दिल्ली आने के बाद हमेशा ही शाहरुख खान को उनकी कब्र पर स्पॉट किया जाता रहा है।
अभिनेता अपने माता-पिता को काफी ज्यादा प्यार करते थे और हमेशा ही उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी कब्र पर जाते हैं। अभिनेता शाहरुख खान कई बार दिल्ली का जिक्र अपने इंटरव्यू के दौरान भी कर चुके हैं इस दौरान उन्होंने कहा है कि वह भले ही मुंबई वाले बन गए हो लेकिन दिल्ली से हमेशा उनका लगाव रहा है क्योंकि उनके माता-पिता वहीं पर है। वे जब भी दिल्ली के लिए निकलते हैं सबसे पहले अपने माता पिता की कब्र पर जाना पसंद करते हैं।
शाहरुख खान की ऐसी कई बार तस्वीरें सामने आई है जब वह अपने माता-पिता की कब्र पर जाते हुए दिखाई दिए हैं। किंग खान ने इस बात का भी कई बार जिक्र किया है कि चाहे वह मायानगरी मुंबई में रहते हो लेकिन मैं दिल्ली को कभी नहीं छोड़ सकते क्योंकि उनके माता-पिता यहीं पर है उनकी दिल्ली से काफी यादें जुड़ी हुई है जो कि हमेशा जुड़ी रहेगी उनके माता-पिता की कब्र यहीं पर मौजूद है। जिसे वे कभी भी नहीं छोड़ सकते है।