फिल्म बाजीगर में रोमांटिक सीन के दौरान शाहरुख ने की थी अजीब हरकत, सहम गयी थी काजोल

Follow Us
Share on

बॉलीवुड की दिग्गज जोड़ी काजोल और किंग खान शाहरुख ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट भी रही है। वहीं उनकी फिल्म ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने आज भी अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। लेकिन आज हम आपको एक फिल्म के दौरान हुई ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप आज तक अंजान रहे होंगे।

New WAP

kajol shahrukh khan

वैसे तो दोनों ही कलाकारों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिन्हें लोग आज भी देखना बेहद ही ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन फिल्म बाजीगर के दौरान शाहरुख खान ने काजोल के साथ कुछ ऐसी हरकत करदी थी। जसके बाद काजोल को भी समझ नहीं आ रहा था। आखिर शाहरुख ने ऐसा क्यों किया।

शाहरुख़ की हरकत से काजोल हुई हैरान

दरअसल, फिल्म शूटिंग के दौरान काजोल को एक रोमांटिक सीन को करना था। लेकिन वे इसे अच्छे से नहीं कर पा रही थी। जिस तरह का भाव उन्हें इस सीन के दौरान देना था। काजोल वह नहीं कर पा रही थी। क्योंकि उन्होंने पहले।ऐसे सीन बहुत कम ही किए थे। वहीं कई बार इस सीन को करने के बाद भी काजोल फिल्म के निर्देशक के अनुसार सीन को क्रिएट नहीं कर पा रही थी। उसी समय शाहरुख खान ने उन्हें पिंच कर दिया। वहीं अभिनेता के इस तरह उन्हें पिंच करने से काजोल हैरान हो जाती हैं।

New WAP

kajol shahrukh khan1

इस पूरी बात का खुलासा कलाकारों ने करण जौहर के चैट शो में किया। दोनों ही कलाकार कॉफी विद करण के शो में पहुंचे थे। तो उन्होंने कई बातों को शेयर करते हुए अपनी इस घटना के बारे में भी सभी को बताया, शाहरुख खान ने बताया कि फिल्म बाजीगर के गाने के सीन के दौरान जब काजोल को रोमांटिक सीन करना था। तो वह सही एक्सप्रेशन नहीं दे पा रही थी। इसलिए उन्हें मजबूरन काजोल को पिंच करना पड़ा।

kajol shahrukh khan2

वहीं ऐसा करने के पीछे शाहरुख खान ने बताया कि उन्हें सरोज खान द्वारा कहा गया था कि तुम शूटिंग के दौरान काजोल को पिंच कर देना और उन्होंने किया भी कुछ ऐसा ही, जिसके बाद यह शॉर्ट पूरी तरीके से सही रहा और बाद में जब इस बात की जानकारी अभिनेता ने काजोल को बताई तो वे भी सुनकर हैरान रह गए। बता दे कि दोनों कलाकारों की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में दी है और दर्शक उन्हें एक साथ देखना वह भी ज्यादा पसंद भी करते हैं।


Share on