हिंदी सिनेमा में शाहिद कपूर की गिनती उन कलाकारों में की जाती है। जिन्होंने अपने अब तक के करियर में ना जाने कितनी फिल्मों में काम किया है लेकिन इसके बाद भी वे इंडस्ट्री को अपने नाम की छाप नहीं छोड़ पाए हालांकि शाहिद कपूर द्वारा बहुत ही अच्छी फिल्में भी की गई है जो दर्शकों को काफी पसंद आई लेकिन वे अभी तक बड़े अभिनेताओं की गिनती में शामिल नहीं हो पाए है। यदि अभिनेता की फिल्मों को छोड़कर बात की जाए तो वे अपने पारिवारिक मामलों को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं।
तो चलो आज शाहिद कपूर से जुड़े कुछ ऐसे बातें आपको बताते हैं। शाहिद की मां नीलिमा की लव स्टोरी भी फिल्मी कहानियों से कतय कम नहीं है। बता दें कि नीलिमा की शादी बहुत छोटी उम्र में ही कर दी गई थी। जब 16 साल की थी उस समय उनकी शादी उनसे 5 साल बड़े पंकज कपूर के साथ साल 1975 में करदी गई थी। लेकिन शादी के बाद पंकज कपूर अपनी लाइफ में कुछ बड़ा करना चाहते थे और इन्हीं सपनों के साथ वे दिल्ली से मायानगरी मुंबई आ पहुंचे। और इस दौरान ही नीलिमा ने अपने बेटे शाहिद कपूर को जन्म दिया। लेकिन शाहिद कपूर को ज्यादा समय तक अपने पिता का प्यार नहीं मिल सका और दोनों पति-पत्नी अलग हो गए।
वही नीलिमा से तलाक लेने के बाद पंकज कपूर अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे। और इस दौरान उनकी मुलाकात अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से हुई। दोनों के बीच में धीरे-धीरे बहुत अच्छी दोस्ती हो गई यह दोस्ती प्यार में बदल गई हो प्यार के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन सुप्रिया पाठक भी पहले से शादी शुदा थी। लेकिन दोनों पति पत्नी के बीच में रिश्ता लंबा नहीं चल सका। जिसके बाद सुप्रिया ने पंकज से शादी के का फैसला किया और दोनों के दो बच्चे हुए।
जिस तरह पंकज कपूर की लाइफ में सुप्रिया ने अपनी दस्तक दी उसी तरह नीलिमा की जिंदगी में भी एक्टर राजेश खट्टर ने अपनी दस्तक दी। यह दोनों ही कुछ समय की दोस्ती में ही एक दूसरे के इतने ज्यादा करीब आ गए कि दोनों के बीच में प्यार हो गया और यह प्यार शादी के रूप में बदल गया। वहीं इस शादी के बाद नीलिमा को एक बेटा हुआ ईशान खट्टर। सौतेले भाई होने के बाद भी शाहिद और ईशान में अच्छी बॉन्डिंग देखी जाती है।
नीलिमा की यह शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सकी और कुछ समय बाद ही राजेश और नीलिमा ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। राजेश खट्टर ने नीलिमा से अलग होने के बाद वंदना सजनी के साथ सात फेरे लिए। नीलिमा और वंदना दोनों दोस्त हैं। वहीं नीलिमा ने भी साल 2004 में तीसरी शादी रजा अली खान से कर ली। आज शाहिद की सभी से अच्छी बनती है। वे अपने भाई ईशान के साथ भी नजर आते हैं।