जाने-माने टीवी कलाकार शाहीर शेख जो इन दिनों अंकिता लोखंडे के साथ में पवित्र रिश्ता टू में नजर आ रहे हैं। बता दें कि वे आज पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी रुचिका कपूर ने क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर शाहीर शेख और रुचिका को जमकर बधाइयां मिल रही है। हालांकि अभी तक दोनों ही पति पत्नी की तरफ से बेटी के जन्म की ऑफीशियली जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देने का दौर काफी तेजी से चल रहा है।
शाहीर शेख के फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं इतना ही नहीं कई यूजर्स ने उन्हें अपने ही अंदाज में शुभकामनाएं दी है। दोनों की लव स्टोरी की बात की जाए तो काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। बता दें कि उन्होंने कोर्ट मैरिज की है। लेकिन दोनों के बीच में प्यार और बॉन्डिंग काफी अच्छी देखने को मिलती है।
View this post on Instagram
दोनों नहीं अपनी गुपचुप तरीके से की गई शादी के बारे में काफी समय तक खुलासा नहीं किया था लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई उसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को काफी ज्यादा पसंद किया गया इसके बाद शाहीर रुचिका को अपने परिवार वालों से मिलवाने के लिए जम्मू-कश्मीर ले गए थे। लेकिन फिलहाल तो वे एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बने हुए हैं।
View this post on Instagram
शाहीर शेख के करियर की बात की जाए तो वह मनोरंजन दुनिया के जाने माने कलाकार है बता दे कि अब तक कई टीवी शो में वे काम कर चुके हैं और फिलहाल पवित्र रिश्ता 2 में अंकिता लोखंडे के साथ में नजर आ रहे हैं। उनसे पहले इस किरदार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। वही रुचिका की बात की जाए तो वे भी मनोरंजन दुनिया में जाना माना नाम है वह एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्मस में क्रिएटिव हेड है।