चालाक हाथी की देखे चालाकी, भुट्टे को कैसे छीलकर खाता है ये हाथी, देखकर आप भी रह जायेंगे दंग

Follow Us
Share on

सोशल मीडिया पर आये दिन कोई न कोई ऐसी वीडियो देखने को मिल ही जाती है जिसमे कुछ अलग हटके बात होती है। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो हाल फ़िलहाल में वायरल हो रहा है जिसमे एक हाथी बहुत ही प्यारे अंदाज़ में भुट्टा छीलकर खाते हुए दिखाई दे रहा है। जिसे देखने के बाद लोग इस हाथी को बहुत ही प्यार दे रहे है।

New WAP

Corn Cob

दुनिया में ऐसे कई लोग है जिन्हे भुट्टा खाना पसंद होता है। लेकिन ये वीडियो देखने के बाद आप कहेंगे की इंसानो के साथ साथ जानवरो को भी भुट्टा बहुत पसंद होता है। वैसे तो अपने कई बार देखा और सुना होगा की किस जानवर ने भुट्टे के खेत उजाड़ दिए। लेकिन इसे देखने के बाद ऐसा लगता है की वो खेत जानबूझकर नहीं उजाड़ते होंगे बल्कि वो भी भुट्टे का स्वाद चखने के लिए खेतो में घुस जाया करते होंगे। सोशल साइट्स पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमे एक हाथी मक्के को मजे से खाता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन इसमें क्या खास बात हुयी भला ? आईये हम आपको बताते है।

ये हाथी भुट्टे को अपने पैरो में दबाकर अपनी सूंड से उसे छीलकर बड़े प्यार से उसे खा रहा है। इससे पहले आपने कभी किसी हाथी या जानवर को ऐसा करते नहीं देखा होगा। जिसने भी ये वीडियो देखा वो खुदको इसे शेयर करने से नहीं रोक पाया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में देख सकते है की हाथी पहले तो भुट्टे को अपने पैर के नीचे पकड़ता है फिर अपनी सूंड से उसका छिलका हटा देता है। उसके बाद भुट्टे का ख़राब हिस्सा तोड़कर वो फ़ेंक देता है और उसका अच्छा नरम सा हिस्सा खाने लग जाता है।

New WAP

वीडियो देखने के बाद आप भी यही सोच रहे होंगे की ये हाथी तो बिलकुल किसी होशियार इंसान के जैसे भुट्टे को छील छीलकर खा रहा है। वैसे तो दुनिया में इंसान को ही सबसे समझदार माना जाता है। कहा जाता है की इस धरती पर एक इंसान ही है जिसका दिमाग सबसे तेज़ चलता है और वो अपने दिमाग से मुश्किल से मुश्किल परेशानी भी हल करने की ताक़त रखता है। लेकिन इस हाथी का ये प्यारा सा वीडियो देखने के बाद हर कोई हाथी का दीवाना होता जा रहा है। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया लोगो ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने कहा की हाथी ने भुट्टा खाने के लिए सच में अपने दिमाग का सही इस्तेमाल किया है। इस वीडियो को आईएफएस अफसर सुधा रमन ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा की ‘ ‘मक्का उनकी पसंदीदा खाने की चीजों में से एक है। इस वीडियो के 5 हज़ार से भी ज्यादा व्यू आ चुके है। जबकि कई सारे लोग इसे शेयर करने में अब भी लगे हुए है।


Share on