एक माह बाद सुपर डांसर चैप्टर 4 का हिस्सा बनी शिल्पा शेट्टी को खुश देखकर, फैंस बोले ‘दिल खुश हो गया’

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही सोशल मीडिया और वर्तमान में चल रहे उनके सुपर डांसर चैप्टर 4 शो से किनारा कर लिया था। बता दे कि उनके पति की गिरफ्तारी 19 जुलाई को हुई थी उसके बाद से ही अभिनेत्री शो में नजर नहीं आ रही थी। लेकिन अब तकरीबन एक महीने बाद दोबारा शो का हिस्सा बन गई है। उन्होंने पिछले कुछ समय ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है जिसका अंदाजा उन्होंने भी कभी नहीं लगाया था।

New WAP

Shilpa Shetty Super Dancer Set

वही काफी समय बाद दोबारा शो का हिस्सा बनी शिल्पा शेट्टी पहले की तरह ही खुश नजर आए बता दें कि वह पिछले काफी समय से बतौर जज सुपर डांसर चैप्टर 4 का हिस्सा रही है। लेकिन अचानक हुई उनके पति की गिरफ्तारी के बाद से ही उन्हें अशोक को छोड़ना पड़ गया था और वे काफी समय से इसका हिस्सा नहीं बन पाई थी लेकिन हाल ही में उनको लेकर खबरें भी आई थी कि उन्होंने दोबारा सेट पर आना चालू कर दिया है और वह जल्द ही आगामी शो में नजर आने वाली है और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

वही बतौर जज दोबारा सुपर डांसर चैप्टर 4 में पहुंची शिल्पा शेट्टी को देखकर सभी जज काफी ज्यादा खुश हुए बता दे कि इस दौरान उनके साथ में अनुराग बासु और गीता कपूर नजर आई। इतना ही नहीं शो के दौरान एक कंटेस्टेंट की शानदार परफॉर्मेंस देखकर शिल्पा शेट्टी पहले की तरह ही खिलखिला उठी उनका यह रूप अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी का इस तरह हंसता हुआ चेहरा लोगों को काफी दिनों बाद देखने को मिला है जिसके चलते लोगों ने इस वीडियो पर अच्छे-अच्छे कमेंट सभी किए हैं एक यूजर ने तो कहा है कि दिल खुश हो गया।

New WAP

अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही का सामना करना पड़ा था। बता दे कि मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा उनके पति के कामों के संबंधित अभिनेत्री से भी पूछताछ की गई थी। कोई ऐसी विपरीत परिस्थिति में अभिनेत्री लगातार अपने घर वालों के साथ में रह रही थी। लेकिन अब उन्होंने दोबारा शो में वापसी कर ली है और उनका यह अंदाज लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Buzz (@cricbollybuzz)

शिल्पा शेट्टी के करियर की बात की जाए तो उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने के बाद से ही अपना बड़ा नाम बनाया है। आज वे बॉलीवुड इंडस्ट्री की फिटनेस क्वीन के नाम से भी जानी जाती है। काफी उम्रदराज होने के बाद भी उनकी उम्र का अंदाजा उनके चेहरे से नहीं लगाया जा सकता है। उन्होंने अपने शरीर को काफी हद तक फिट रखा है। हाल ही में शिल्पा शेट्टी को फिल्म हंगामा 2 में देखा गया था जो कि एक एक इंटरटेनमेंट मूवी थी जिसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया।


Share on