सुशांत केस में पिठानी पर कार्यवाही के बाद खुलेंगे राज, जल्द हो सकती है रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी?

Follow Us
Share on

14 जून 2020 को बॉलीवुड इंडस्ट्री के युवा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बहुत कम समय में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाने वाले सुशांत महज 34 साल की उम्र में ही इस दुनियां को छोड़ कर चले गए। उनके इस तरह चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर थी। वहीं उनका केस अभी भी CBI और NSB द्वारा जांच में है।

New WAP

Rhea Showik Chakraborty 1

बता दें कि पिछले 1 साल से सुशांत सिंह निधन मामले में सीबीआई के साथ और भी जांच एजेंसियां लगातार काम कर रही है। और इस दौरन इन एजेंसियों ने कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इतना ही नहीं इस केस के चलते कई बड़े कलाकारों को भी NCB ऑफिस के चक्कर काटने पड़े थे। इतना ही नही है अभिनेता केस में उनकी गर्लफ्रैंड रही रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक को भी जेल जाना पड़ा था।

 Rhea Showik Chakraborty

New WAP

वहीं दोनों बहन भाई अभी जमानत पर बाहर आए हैं लेकिन अब एक बार फिर सुशांत से निधन मामले में जांच एजेंसियों द्वारा रफ्तार पकड़ ली है। और लगातार अब छानबीन की जा रही हैं। इतना ही नहीं NCB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अभिनेता के दोस्त सिद्धांत पीठानी (Sidharth Pithani) को गिरफ्तार कर लिया है। अब उनकी गिरफ्तारी के बाद सुशांत सिंह के फैंस में खुशी का माहौल पैदा हो गया है। इतना ही नहीं अब उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही इस केस में बड़ा फैसला आने वाला है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Koimoi.com (@koimoi)


मिली जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ को NCB द्वारा हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि उनके ऊपर अभिनेता को मादक पदार्थों का सेवन कराने का आरोप है। इतना ही नहीं पीठानी को अब मुंबई लाया जाएगा। और आगे की जांच यही की जानी है। इतना ही नहीं NCB की इस कार्रवाई के बाद अब कई लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है। अब यह भी कहना गलत नहीं होगा कि रिया और उनके भाई के ऊपर भी एक बार फिर कार्रवाई हो सकती है?


हाल ही में रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता सुशांत सिंह के फैंस चौका दिया है। क्योंकि अभिनेता के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती को लेकर सभी को लग रहा था कि अब वे सब कुछ भुला कर अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई है। लेकिन यह पोस्ट शेयर करने के बाद एक बार फिर उन्होंने सभी को यह बता दिया है कि आज भी उनके दिल में सुशांत सिंह राजपूत के लिए जगह है उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है। आपको बस भरोसा करना होगा। वहां रुकना पड़ेगा। लव, रिया।‘


Share on