Sania Mirza : मां की हरकतों से परेशान हुई सानिया मिर्जा वीडियो साझा कर कहा- आजादी के 75 साल बाद भी नहीं बदले लोग

Follow Us
Share on

Sania Mirza : भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा अपने खेल के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी रहती है। बता दें कि पिछले दिनों ही उन्होंने अपनी बहन के मां बनने को लेकर खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने फोटो भी साझा करते हुए बहन को शुभकामनाएं दी इस दौरान की तस्वीर और उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
Sania Mirza upset from motherस्टार टेनिस खिलाड़ी होने के चलते सानिया मिर्जा हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं का विषय बनी रहती है इतना ही नहीं वह खुद अपने से जुड़ी वीडियो और फोटो को अपने चाहने वालों के साथ में साझा करना भी पसंद करती है आज उन्हें खेल के अलावा अपने वीडियो और फोटो के लिए भी पहचाना जाता है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें बड़ी मात्रा में फॉलो किया जाता है।

New WAP

सानिया मिर्जा वैसे तो बहुत कम सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती है। लेकिन वह कुछ ना कुछ नया साझा करती रहती है जो की चर्चाओं का विषय बना सकता है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है। जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया मिर्जा अपनी मां की हरकतों से ज्यादा परेशान हो जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)

उन्होंने इस वीडियो में इस बात का भी जिक्र किया है कि उनकी इस भावना को केवल भारतीय ही समझ सकते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया मिर्जा कि किस तरह से उनकी मां नसीमा उनकी नजर उतार दी भी नजर आ रही है। इस वीडियो को साझा करते हुए सानिया मिर्जा ने इस बात का जिक्र किया है कि आजादी के 75 साल बाद भी इन चीजों को आज भी कह दे की तरह माना जाता है।

सानिया मिर्जा द्वारा साझा किया गया वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आ रहा है। वीडियो को लाइक करने के साथ ही लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। भारतीयों के साथ ही पाकिस्तानी प्रशंसकों ने भी सानिया मिर्जा से जिक्र किया है कि यह तो यहां भी चलता है। सानिया मिर्जा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

New WAP


Share on