Sania Mirza Sister Anam Mirza: देश की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को तो आपने देखा ही होगा। जिन्होंने अपने अब तक के करियर में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी परचम लहराया है। सानिया मिर्जा अपने शानदार खेल के साथ ही अपने व्यक्तित्व और अपनी लोकप्रियता को लेकर हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। बता दें कि आज उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी काफी ज्यादा फॉलो किया जाता है। उनके तस्वीर और उनके वीडियो को वायरल होते हैं। जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
सानिया मिर्जा की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मौजूद है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने खेल के दम पर सभी के दिलों में बड़ी पहचान बनाई है। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है। आज अपनी शादीशुदा जिंदगी में भी काफी ज्यादा खुश है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम के बारे में बताने जा रहे हैं। जो इन दिनों मां बनने को लेकर काफी ज्यादा चर्चाओं में बनी हुई है। बता दें कि उनकी शादी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन के बेटे असद के साथ में हुई है।
View this post on Instagram
बता दें कि अनम अपनी बहन की तरह ज्यादा पॉपुलर तो नहीं है लेकिन खूबसूरती के मामले में उनका भी कोई तोड़ नहीं है। अनम सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा चर्चाओं का विषय बनी रहती है बता दें कि उन्हें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़ी मात्रा में फॉलो किया जाता है। इतना ही नहीं उनकी अपनी बहन सानिया मिर्जा के साथ में भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है। हाल ही में उन्होंने अपनी पहली बच्ची को जन्म दिया हैं। जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
सानिया मिर्जा ने अपनी बहन को मां बनने की शुभकामनाएं दी है, दोनों बहन के बीच में काफी शानदार रिश्ता देखने को मिलता है। इतना ही नहीं इस दौरान सामने आई तस्वीरों में उनकी बहन की खूबसूरती से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फिल्मी हसीनाओं से कम नहीं है। लेकिन इसके बाद भी वे अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश रहना पसंद करती है। हालांकि तस्वीरें सामने आने के बाद से ही में चर्चाओं का विषय बनी हुई है बता दे कि उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन के बेटे से साल 2019 में शादी की थी। अब 14 तारिक को उन्होंने बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
View this post on Instagram
अनम खुद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती है उन्होंने भी अपनी बेबी बंप की तस्वीरों को प्रेग्नेंसी के समय साझा किया था। जिसके बाद से ही उनकी पडिलीवरी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। असद और अनम की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। शादी के बाद से ही दोनों के बीच में भी काफी है। बॉन्डिंग देखने को मिली है। बता दें कि दोनों बहनों की शादी क्रिकेट से जुड़े परिवार से ही हुई है जहां सानिया मिर्जा के पति खुद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का हिस्सा है। तो वहीं उनकी बहन के ससुर भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं।