बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई दशकों से डांस का दौर चलता आया है। राजा महाराजाओं के जमाने से ही संगीत और नृत्य का नाता रहा है। ऐसा ही हिंदी सिनेमा में भी संगीत और नृत्य के बीना एक फिल्म को पूरा नहीं कहा जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसी ही मशहूर डांसर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने अपने नृत्य से सभी लोगों का दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं इस कलाकार का नाम आज भी बड़े आदर से लिया जाता है।
हिंदी सिनेमा में ऐसा ही नाम मशहूर डांसर हेलेन (Helen Ann Richardson Khan) का था। जिन्होंने अपने डांस से फिल्मों एक अलग ही पहचान बनाई है। उनका पूरा नाम हेलेन रिचर्डसन था और वो म्यांमार में पैदा हुई थीं। लेकिन दूसरे विश्व युद्ध के समय हेलेन का पूरा परिवार जंगल के रिश्ते भारत आने के लिए निकल पड़ा था। इतना ही नहीं इस दौरान उन्हें कई दिन तक भूखे प्यासे जंगलों में रात गुजारनी पड़ी थी। बता दें कि इस बात का खुलासा उन्होंने द कपिल शर्मा शो के दौरान किया था।
इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान हुई परेशानी के बारे में बताते हुए कहा था कि ‘हम बर्मा के रिफ्यूजी थे। दूसरे विश्व युद्ध के समय जब जापानी बर्मा में आ गए और उन्होंने बमबारी शुरू कर दी तो हमें अपना घर छोड़ कर भागना पड़ा। वहीं अचानक हुए इस हमले के बाद हमारे पास घर छोड़कर भागने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। ऐसे में हम जंगलों के रास्ते चलकर भारत आ रहे थे।
लेकिन यह रास्ता इतना आसान नहीं था। और हमे भारत पहुंचने के लिए कई किलोमीटर चलना था। एक तरफ हमे बहुत दूर जाना था। तो दूसरी तरफ हमारे पास खाने पीने के लिए भी पर्याप्त समान नहीं थे। लेकिन हम जैसे तैसे भारत पहुंचे। लेकिन यहां पहुंचते ही मेरे भाई ने दम तौड़ दिया था। उसे स्मॉल पॉक्स हो गया था।
हेलेन ने हिंदी सिनेमा में अपनी डांसिंग का खूब जलवा बिखेरा इतना ही नहीं लोगों को उनके डांस भी बहुत पसंद आते थे। बता दे कि हेलेन को इंडस्ट्री का पहला कैबरे डांसर माना जाता है। हेलेन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ग्रुप डांसर के रूप में की। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म हावड़ा ब्रिज के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।
इतना ही नहीं उन्होंने अपने डांस से लोगों के बीच अच्छी पहचान बना ली थी। लोग उनके डांस के दीवाने थे। इतना ही नहीं लोगों के बीच वे रातों रात काफी ज्यादा फेमस हो गई थी। यहीं कारण था कि लोग उनको देखकर काफी ज्यादा खुश हुआ करते थे। बात करे उनके फिल्मी करियर की तो उन्होंने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने शोले, डॉन के अलावा भी कई बड़ी फिल्म में अपनी अदाकारी दिखाई है।
View this post on Instagram
हेलेन की लव स्टोरी भी काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग रही है। बता दें कि उन्हें सलमान खान के पिता सलीम खान से प्यार हो गया था। जबकि वे पहले से शादी सुदा थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने साल 1980 में दोनों ने शादी कर ली थी।