Salman Khan पर छाए संकट के बादल, इस वजह से लगाने पड़ रहे हैं पुलिस स्टेशन के चक्कर, जानें क्या है मामला

Follow Us
Share on

बॉलीवुड दबंग खान सलमान (Salman Khan) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस वजह से उनकी सिक्योरिटी को भी बढ़ा दिया गया हैं। वहीं अब सलमान खान ने अपने आप को और भी ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए एक और कदम आगे बढ़ा दिया है। दरअसल, सलमान खान ने लाइसेंस वाले हथियार के लिए मुंबई पुलिस स्टेशन में अर्जी लगाई है।
salman khan bigg boss 16 1बता दें कि सलमान खान ने इस विषय में पुलिस स्टेशन कमिश्नर से भी चर्चा की है। अपनी सुरक्षा को और भी कड़ा करने के लिए वे हथियार के लिए लाइसेंस बनवाना चाहते हैं। इस वजह से उन्हें मुंबई पुलिस स्टेशन में देखा गया। इस दौरान उनके साथ बहुत से पुलिसवाले फोटो खिंचवाते हुए भी नजर आए। इस दौरान की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brandex Bollywood (@brandexbollywood)

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सभी के चहिते कलाकारों में से एक हैं। यही कारण है कि वे जहां भी जाते हैं बड़ी मात्रा में उनके चाहने वाले उनके पीछे पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ मंजर पुलिस थाने के बाहर भी देखा गया। इतना ही नहीं पुलिस थाने के अंदर भी सलमान खान को देखकर कई पुलिसवालों ने उनके साथ में तस्वीरें क्लिक करवाई है। अपना पूरा काम कर जैसे ही वे थाने से बाहर आए बड़ी मात्रा में उनके फैंस भी नजर आए।

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेता सलमान खान ने लाइसेंस के विषय में आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल से चर्चा की और पूरी प्रोसेस को समझा और इसके लिए उन्होंने अर्जी भी दी है। बता दें कि सलमान खान को प्रोटेक्ट करने के लिए बॉडीगार्ड तो मौजूद रहते हैं। लेकिन उन्होंने अपनी सुरक्षा को और भी मजबूत बनाने के लिए यह कदम उठाया है। पंजाबी सिंगर की हत्या के बाद उन्हें भी धमकी मिली थी। उसके बाद से ही उनकी सुरक्षा में बिल्कुल भी चूक नहीं की जा रही है।


Share on