कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते है टीवी सीरियल से सब के दिलों में जगह बनाने वाली साक्षी तंवर को तो आप सभी जानते ही होंगे। साक्षी तंवर ने हर भूमिका में अपनी कलाकारी से प्रभावित किया है। जिसके कारण आज इंडस्ट्री में वह एक अलग मुकाम रखती है। टीवी शो कहानी घर घर की और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे सीरियलों के बाद साक्षी की प्रतिभा को लोगों ने जाना है। टीवी सीरियल के अलावा फिल्म जगत में भी उनके किरदार जैसे दंगल में पहलवान बेटियों की मां का किरदार करके साक्षी ने अपने आपको साबित किया है। आज हम आपको साक्षी तंवर के बारे में बताएंगे कैसे उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
साक्षी तंवर ने सबसे पहले दिल्ली में नौकरी की थी यहां वह सेल्स डिपार्टमेंट में प्रशिक्षु के रूप में कार्य करती थी। साक्षी को इस नौकरी के लिए ₹900 की सैलरी मिलती थी। एक इंटरव्यू के दौरान साक्षी तंवर ने बताया था कि सेल्स ट्रैनी की नौकरी उनके लिए एक समर कैंप नौकरी की तरह थी। अपनी स्कूली शिक्षा समाप्त होने के बाद 1990 में उन्हें यह नौकरी मिली थी। साक्षी ने लेडी श्रीराम कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली तनख्वाह से उन्होंने सबसे पहले एक साड़ी खरीदी थी। आप सभी ने अक्सर साक्षी को साड़ी पहने हुए ही देखा है उन्हें साड़ियों से बहुत लगाव है। आज भी समय निकालकर साक्षी दिल्ली जाती रहती हैं।

साक्षी तंवर ने बताया कि उन्हें स्कूल से ही गणित बहुत पसंद था और वह इंजीनियर बनना चाहती थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए उन्होंने तैयारी भी करी और परीक्षा भी दी। एंट्रेंस एग्जाम पास न कर पाने के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया और एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ गई।
कहानी घर घर की से मिली पहचान
साक्षी तंवर दिल्ली से मुंबई आई और एक्टिंग क्षेत्र में कोशिश करती रही। बहुत म्हणत करने के बाद उन्हें कुछ छोटे शो मिलना शुरू हुए। लेकिन उनकी असली पहचान डायरेक्टर एकता कपूर के धारावाहिक कहानी घर घर की जो कि स्टार प्लस पर आता था से हुई। कहानी घर घर की धारावाहिक में साक्षी ने पार्वती का किरदार निभाया था।
पार्वती के किरदार को साक्षी ने बखूबी निभाया था जिससे वह एकता कपूर की पसंदीदा कलाकार बन गई थी। इसके बाद साक्षी का एक और धारावाहिक आया जिसका नाम बड़े अच्छे लगते हैं था। यह धारावाहिक सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था और राम कपूर साथी किरदार के रूप में थे। साक्षी और राम कपूर की जोड़ी जनता द्वारा बहुत पसंद की गई थी। इस धारावाहिक में साक्षी ने प्रिया का किरदार निभाया था।
कुछ समय पहले साक्षी ने वेब सीरीज में भी अपना जौहर दिखाया था। अपने इस डिजिटल डेब्यू में भी उनके साथी राम कपूर ही थे। इस वेब सीरीज का नाम करले तू भी मोहब्बत था। एकता कपूर की पसंदीदा अभिनेत्री होने के कारण उन्होंने एकता कपूर के प्रोडक्शन के तहत बने MOM में भी काम किया।