क्या हुआ जब सैफ अली खान पर लगा था पद्मश्री अवॉर्ड खरीदने का आरोप ! कहा यह मेरे लिए तो…

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री में 90 के दशक से हिंदी सिनेमा में अपनी अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले। मशहूर अभिनेता सैफ अली खान को आज कौन नहीं जानता। वे अपने फिल्मी करियर के पहले से ही चर्चाओं में रहे हैं। बता दें कि वे एक बड़े घराने से ताल्लुक रखने वाले कलाकार हैं। हालांकि की उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है। और लोग उन्हें फिल्मों में देखना भी पसंद करते हैं।

New WAP

तांडव को लेकर चर्चा में थे

saif ali khan tandav

लेकिन सैफ अली खान का विवादों से पुराना नाता रहा है। हाल ही में वे अपने एक वेब सीरीज तांडव को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों में है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं। जिसको के वे आज भी चर्चाओं में बने रहते हैं। दरअसल साल 2010 में सैफ को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं इतना बड़ा अवॉर्ड मिलने के बाद अभिनेता की खूब चर्चा हुई। लेकिन बाद में सैफ अली खान पर अवार्ड खरीदने का आरोप भी लगा था।

padma shri award saif ali khan

इतने बड़े अवार्ड से सम्मानित होना के बाद बॉलीवुड में सैफ अली खान की इज्जत और ज्यादा बढ़ गई थी। लेकिन उन्हें भी क्या पता था। यह सम्मान उनके लिए दिक्कत पैदा कर देगा। दरअसल, सैफ को पद्मश्री मिलने के बाद जहां एक और फैंस उन्हें बधाई दे रहे थे। तो कुछ इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे। ऐसी ही एक पोस्ट सैफ के लिए सिरदर्द बन गई। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सैफ पर अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगाया था। जिसके बाद यह खबर बहुत तेजी से वायरल हो गई थी। और इसके लिए सैफ को कई तरह के सवालों से भी गुजरना पड़ा था।

यूजर ने लगाया था आरोप

arbaaz khan with saif ali khan

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरबाज खान के एक प्रोग्राम में मेहमान बनकर आए सैफ अली खान ने करियर, शादी, बच्चे , विवाद को लेकर कई खुलासे किए थे। सैफ उस वक्त सोशल मीडिया पर नहीं थे इसलिए अरबाज उन्हें सोशल मीडिया पर लिखे गए कमेंट पढ़वा रहे थे। एक पोस्ट में सैफ के बारे में एक यूजर ने लिखा था, ‘दो कौड़ी का ठग जिसने पद्मश्री अवॉर्ड खरीदा’। सैफ ने इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘मैं दो कौड़ी का ठग तो नहीं हूं और जहां तक पद्मश्री अवॉर्ड खरीदने की बात है तो मुझे लगता है कि ये संभव ही नहीं है। भारत सरकार को घूस देना मेरे हाथ से बाहर की बात है। आपको इस बारे में सीनियर लोगों से पूछना चाहिए’।

New WAP

saif ali khan in show

इस शो के दौरान ही सैफ ने ये भी बताया था कि वो पद्मश्री अवॉर्ड लौटाने के बारे में सोच रहे थे। सैफ ने कहा, ‘मैं उस अवॉर्ड को लेना नहीं चाहता था। इंडस्ट्री में बहुत से लोग हैं जो मुझसे ज्यादा इस अवॉर्ड के हकदार हैं। कई सीनियर कलाकार हैं जिन्हें ये सम्मान नहीं मिला है। ये मेरे लिए शर्मनाक था’।

आगे सैफ ने कहा, ‘मैंने सोचा कि इसे लौटा दूं लेकिन मेरे पापा ने मुझे बताया कि उन्हें नहीं लगता कि मैं इस स्थिति में हूं कि भारत सरकार को ना कह सकूं। मैंने खुशी खुशी अवॉर्ड ले लिया। मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले समय में लोग जब पीछे मुड़कर देखें तो उन्हे ये एहसास हो कि जो काम इस शख्स ने किया उसके लिए इसे सम्मान मिलना चाहिए’।


Share on