29 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023
spot_img

रॉबिन उथप्पा ने लगाए मुंबई इंडियंस पर गंभीर आरोप, कहा-‘धमकी’ देकर लिए ट्रांसफर पेपर पर साइन, निकाला टीम से बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा इंटरनेशनल क्रिकेट में कई दमदार पारियां खेल चुके हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच T20 मुकाबला जब बराबर रन से टाइ हो गया था। उस समय रॉबिन उथप्पा ने भी बॉल से 1 विकेट चटका कर अपनी टीम का जीत में अहम सहयोग दिया था। फिलहाल तो वे आईपीएल के मैदान में जमकर रन बरसा रहे हैं।

New WAP

Robin Uthappa Mumbai Indians 1

इस बार रॉबिन उथप्पा को चेन्नई सुपर किंग की तरफ से खेलने का मौका मिला है। जिसमें वे शानदार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए चर्चाओं में रहने वाले रॉबिन उथप्पा ने हाल ही में मुंबई इंडियंस पर बड़ा आरोप लगाया है। जिसके बाद से वे काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। रॉबिन उथप्पा ने इस बात का खुलासा किया है।

उन्होंने बताया है कि मुंबई इंडियंस में रहते हुए काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था इतना ही नहीं प्लेइंग इलेवन में नाम आने के लिए भी उन्हें बहुत परेशानियां झेलनी पड़ी थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें जबरन आरसीबी में भेज दिया गया था। रॉबिन ने खुलासा करते हुए बताया कि जब मैं मुंबई इंडियंस का गुस्सा हुआ करते थे। तब उनसे जबरन ट्रांसफर पेपर पर साइन करवाए गए।

New WAP

Robin-Uthappa-Mumbai-Indians-3

इतना ही नहीं उन्हें धमकी दी गई और उन्हें आरसीबी में पहुंचा दिया गया। जबकि वे मुंबई इंडियंस को छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। यह बात साल 2008 के दौरान की है। दरअसल, रॉबिन उथप्पा ने यह चौंकाने वाला खुलासा रविचंद्रन अश्विन के चैनल पर किया है। उन्होंने अपने दर्द को बयां करते हुए बताया कि उन्हें किस तरह से ट्रांसफर पेपर पर साइन करने के लिए फोर्स किया गया और बात नहीं मानने पर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की धमकी तक दी गई थी।

रॉबिन उथप्पा का ये वीडियो काफी ज्यादा चर्चाओं में चल रहा है। जबकि हाल ही में भारतीय टीम के शानदार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी अपने साथ हुए एक घटना को बताते हुए सभी को चौंका दिया था। उस समय वे भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा हुआ करते थे। जिसके बाद अब रॉबिन का यह खुलासा काफी ज्यादा चर्चाओं में है। उथप्पा ने बताया कि उस समय वे काफी परेशानियों के दौर से गुजर रहे थे।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!