26.1 C
New Delhi
Sunday, May 28, 2023
spot_img

रातों-रात बदली रिक्शा चालक की किस्मत, बैसाखी बंपर लॉटरी में जीते 2.5 करोड़ रुपए

Rickshaw Driver: सोशल मीडिया के इस दौर में आए दिन लोगों की सफलता की कहानियां काफी चर्चाओं का विषय बनी रहती है कब इंसान की किस्मत बदल जाए इसका अंदाजा कोई भी नहीं लगा सकता आए दिन हमारे सामने ऐसी कई कहानियां आती रहती है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला लोहगढ़ गांव से सामने आया है।

New WAP

जहां एक व्यक्ति साइकिल रिक्शा चला कर अपने परिवार का लालन पालन करता था। लेकिन उसे भी क्या पता था कि उसकी किस्मत में कुछ और ही लिखा है। आज रिक्शा चलाने वाला यह व्यक्ति रातो रात करोड़पति बन चुका है। अचानक ही बदली किस्मत पर खुद व्यक्ति को यकीन नहीं हो रहा है। बता दें कि गुरदेव सिंह बैसाखी बंपर में ढाई करोड़ का पहला इनाम जीता है।

इतना बड़ा इनाम जीतने के बाद से अब पूरे गांव में गुरदेव सिंह के चर्चे होने लगे हैं। रिक्शा चलाने वाले गुरदेव सिंह ने बैसाखी की बंपर लॉटरी का पहला इनाम अपने नाम किया है उन्होंने भी अपनी किस्मत पर भगवान का धन्यवाद दिया है और कहा है कि इन पैसों से अब वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे और अपना कारोबार आगे बढ़ाएंगे। गुरुदेव अपने शानदार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते थे।

New WAP

बताया जा रहा है कि उन्हें रिक्शा चलाते समय यदि सड़क पर गड्ढा दिखता था, तो पहले वहां उसे भरकर लोगों के लिए साफ रास्ता बनाया करते थे। ऐसे में भगवान ने भी इस नेक दिल इंसान की पुकार सुनी है और एक ही पल में सब गरीबी को दूर कर दिया। बता दें कि सोशल मीडिया पर गुरुदेव सिंह के काफी ज्यादा चर्चे हो रहे हैं।

DeepMeena
DeepMeena
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles