अगस्त के बाद सोशल मीडिया पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, पोस्ट की ऐसी तस्वीर जो तेजी से हो रही वायरल !

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले में मुख्य रूप से नाम आने के बाद अभिनेता की गर्लफ्रैंड रही रिया चक्रवर्ती से उनके सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पिछले कुछ समय से गायब चल रही है। अगस्त 2020 के बाद रिया अपने सोशल एकाउंट से दूर है। क्योंकि रिया का सुशांत सिंह मामले में नाम आने के बाद से ही अभिनेता के फैंस उनके खफा है। और फैंस रिया को ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं।

New WAP

rhea chakraborty

जिसके चलते रिया ने अपनी सारी सोशल एक्टिविटी को बंद कर दिया था। वहीं इस दौरान वे ज्यादा दिखाई भी नहीं दी। हाल ही में रिया को अपने भाई के साथ जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। रिया को लेकर खबर भी आ रही थी। कि वे फिल्म चेहरे से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली है। लेकिन इस बात अभी खुलासा नहीं हो पाया है। हाल ही में फिल्म के पोस्टर को रिलीज किया गया था। लेकिन उसमें रिया गायब नजर आई।

Rhea Chakraborty

लेकिन रिया अब पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत में लग गई है। वहीं अभिनेत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। और महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि रिया ने आखिरी पोस्ट 27 अगस्त को की थी। जिसके बाद से ही रिया सोशल मीडिया से दूर हैं।

दरअसल, रिया ने महिला दिवस के मौके पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह अपने हाथ में अपनी मां का हाथ लिए हुए हैं। वहीं अभिनेत्री ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा- ‘हमें महिला दिवस की बधाई… मां और मैं… एक साथ हमेशा के लिए… मेरी ताकत, मेरा विश्लवास, मेरा धैर्य- मेरी मां’।

New WAP


Share on