14 जून को शायद ही कोई बॉलीवुड इंडस्ट्री का फैंस हो जो इस दिन को भूल पाए। इस दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक उभरते हुए सितारे ने दुनिया को अचानक ही अलविदा कह दिया था। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिन्होंने महज 34 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन अपने इतने छोटे फिल्मी करियर में ही उन्होंने कई लोगों को अपनी अदाकारी का मुरीद कर दिया था।
वहीं उनकी पहली पुण्यतिथि से पहले मनोरंजन दुनिया के कई कलाकार सुशांत सिंह को याद करते हुए काफी ज्यादा इमोशनल हो रहे हैं। वैसे तो अभिनेता आए दिन सोशल मीडिया पर छाए हुए रहते हैं। बीते 1 साल में बहुत कम ही ऐसा दिन गया हो जब अभिनेता से जुड़ी वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर ट्रेन नहीं हुई हो। बता दे कि उनके इस तरह अचानक चले जाने के बाद लगातार उनके फैंस उनके लिए न्याय की मांग भी करते हुए नजर आते हैं।
अब हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर से बड़ा नाम कमाने वाले रेमो डिसूजा ने भी दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए कहा है कि अभिनेता का उनके साथ मिलकर एक डांस संबंधित फिल्म बनाने का सपना था। लेकिन वह उनके चले जाने के साथ ही अधूरा रह गया काश वो हमारे साथ होता और हम फिल्म कर पाते।
बात की जाए अभिनेता की तो वे सिंपल और साधारण व्यवहार के व्यक्ति थे। यही कारण था कि उनकी सभी लोगों से काफी अच्छी बना करती थी। और उनकी अच्छाई के कारण उनके इस तरह चले जाने के बाद भी उन्हें पहले की तरह याद किया जाता है। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर रेमो डिसूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अभिनेता अपनी लाइफ में डांस बेस्ड फिल्म करना चाहते थे।
इतना ही नहीं रेमो ने आगे बताया था कि सुशांत मेरे साथ एक फिल्म करना चाहते थे। अभिनेता अपनी फिल्म छिछोरे को प्रमोट करने के लिए शो डांस प्लस में आए थे। और इस दौरान ही उन्होंने अपने दिल की बात बताई थी। वहीं अभिनेता की पुण्यतिथि से पहले रेमो ने उन्हें याद करते हुए कहा कि काश तुम मेरे साथ होते हैं।