बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा अपने अतरंगी लिहाज और फैशन के लिए जाने जाने वाले मशहूर कलाकार रणवीर सिंह का 33 वा जन्मदिन है रणवीर से कलाकार है जिनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से शुरू से कोई नाता नहीं रहा है लेकिन इसके बाद भी अपनी काबिलियत और अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है आज रणवीर सिंह किसी की पहचान के मोहताज नहीं उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है।
आज रणवीर सिंह के 36 वें जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें आपके साथ साझा करते हैं जिससे शायद आप आज तक अनजान रहे होंगे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में फीस के मामले में भी रणवीर टॉप लिस्ट में शुमार है लेकिन क्या आप जानते हैं यहां तक पहुंचने के लिए रणवीर सिंह को कई तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ा था।
इतना ही नहीं यहां तक पहुंचना उनके लिए कभी भी आसान नहीं रहा लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत और अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में आज बड़ी पहचान बना ली है। बॉलीवुड के एक दिग्गज रणवीर सिंह का जन्म साल 1985 में एक सिंधी परिवार में हुआ था उनके दादाजी मूल रूप से कराची के रहने वाले थे लेकिन जिस वक्त देश का बंटवारा हुआ वह मुंबई आ गए थे।
रणवीर सिंह ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है और वे मायानगरी मुंबई को शुरू से ही काफी अच्छी तरीके से जानते थे। उन्हें एक्टिंग का शौक बचपन से ही था इसलिए उन्होंने अपना ज्यादा फोकस इस इंडस्ट्री की ओर ही रखा। लेकिन अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने कई तरह की नौकरियां भी की ताकि आगे चलकर एक बड़े एक्टर बन सके। खबरों की माने तो रणबीर सिंह का नाता शुरू से ही बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान से भी रहा है।
खबरों की माने तो रणवीर की मां अंजू और सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर फर्स्ट कजिन हैं। इस रिश्ते के नाते सोनम कपूर और रणवीर सिंह भाई बहन लगते हैं। जैसा कि हमने बताया कलाकार को शुरू से ही अभिनय का काफी ज्यादा शौक था वह अपने स्कूल के दिनों में भी प्ले किया करते थे। इतना ही नहीं वह एक भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते थे जब उन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा दिखने का मौका मिलता हो। स्कूल के दिनों में भी रणवीर होने वाले कार्यक्रमों में डांस किया करते थे।
रणवीर सिंह ने अपनी पढ़ाई अमेरिका से इंडियाना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री लेकर पूरी की है। वे अपनी पूरी पढ़ाई करके अमेरिका से साल 2007 में अपने देश भारत वापस लौट आए और इसके बाद उन्होंने यहां पर काम करना चालू कर दिया। बता दे कि रणवीर सिंह ने अपने शुरुआती दिनों में मायानगरी मुंबई लौटने के बाद विज्ञापन कंपनी में कॉपीराइटर के तौर पर काम शुरू किया था। इतना ही नहीं उन्होंने धीरे-धीरे अपनी लगन और मेहनत से अपने काम को आगे बढ़ाया और असिस्टेंट डायरेक्टर बन गए।
View this post on Instagram
रणवीर सिंह जिस दिन के लिए संघर्ष कर रहे थे वह दिन उनके जीवन में साल 2010 लेकर आया इस दौरान उन्हें यशराज की फिल्म बैंड बाजा बारात में अनुष्का शर्मा के साथ लीड रोल दिया गया। यहां उनकी अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया था और उनकी किस्मत चमक गई। इसके बाद रणवीर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने लगे। उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी है इतना ही नहीं वह फिल्म पद्मावत में अपने शानदार रोल के लिए काफी ज्यादा पहचाने गए।