यूं ही कैमरे के सामने नहीं उतारे Ranveer Singh ने कपड़े, वसूली है इतनी मोटी रकम, फोटोग्राफर ने सुनाई पूरी दास्तां

Follow Us
Share on

Ranveer Singh Photoshoot: बॉलीवुड फिल्मों में अपने दम पर बड़ा मुकाम हासिल करने वाले रणवीर सिंह आज बड़े कलाकार के रूप में बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा है। अपने अब तक के करियर में कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आज वे एक फिल्म को बनाने के लिए तकरीबन 20 से 25 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इतना ही नहीं हमेशा सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह अपने चुलबुले और अतरंगी निवास के लिए चर्चाओं का विषय भी बने रहते हैं।

New WAP

ashish shah clicked ranveer photo 3

रणवीर सिंह आज बॉलीवुड की उभरती हुई अदाकाराओ की पहली पसंद बने हुए हैं। अब तक उनसे शादी करने को लेकर कई अभिनेत्रियां अपने विचार रख चुकी है। लेकिन इन दिनों में अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर ते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उनके खिलाफ FIR तक दर्ज हो चुकी है। जहां एक और उनके सपोर्ट में बॉलीवुड के कई दिक्कत कलाकार नजर आए तो वहीं दूसरी और उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
ashish shah clicked ranveer photo 2लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट किस फोटोग्राफर द्वारा शूट किया गया था, और इसके लिए रणवीर सिंह ने कितने पैसे चार्ज किए थे। तो चलो आपको इस आर्टिकल में हम इस न्यूड फोटोशूट से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा करते हैं। दरअसल, रणवीर सिंह के फोटोशूट को एक करने वाले फोटोग्राफर का नाम आशीष शाह है। जिन्होंने खुद फोटोशूट से जुड़ी तमाम जानकारियां साझा की है।
ashish shah clicked ranveer photo 1ईटाइम्स के साथ साक्षात्कार के दौरान आशीष शाह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस फोटोशूट को पूरा करने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। इसमें तकरीबन उन्हें 3 घंटे से ज्यादा का समय लगा रणवीर सिंह खुद इस फोटोशूट के लिए काफी असहज थे। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी इस फोटोशूट को लेकर पिछले काफी समय से तैयारियां चल रही थी। क्योंकि मैं 1 दिन पेपर रणवीर सिंह से काफी पहले ही बात कर चुके थे। पूरी प्लानिंग के बाद इस फोटोशूट को महबूब स्टूडियो में क्लिक किया गया था।
ashish shah clicked ranveer photoआशीष ने आगे बताया कि डिमांडिंग फोटोशूट होने के चलते यह पिछले काफी समय से पेंडिंग में था क्योंकि रणवीर सिंह खुद इस बात को अच्छे से जानते थे कि उन्हें इस फोटोशूट के लिए क्या करना है। वहीं खबरों के मुताबिक इस तरह के फोटोशूट के लिए रणवीर सिंह को फीस भी काफी मोटी मिली है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन फिर भी जानकारी के अनुसार उन्हें अपनी फिल्म से ज्यादा इस फोटोशूट के लिए पैसा मिला है।

हालांकि फोटोशूट सामने आने के बाद से ही रणवीर सिंह खूब सुर्खियां बटोर ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हें हाल ही में IAA लीडरशिप अवार्ड्स 2022 में Endorser अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। जिसको लेकर भी उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार शुभकामनाएं और बधाइयां दी जा रही है। लेकिन जब से उनका न्यूड फोटोशूट सामने आया है उनसे जुड़ा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा आए दिन उनसे जुड़े कई मींस सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं।

New WAP


Share on