रणवीर सिंह ने खरीदी Lamborghini की मशहूर स्पोर्ट कार Urus, कीमत सुन उड़ जायेंगे होश

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग के लिए तो जाने ही जाते हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा है उनकी अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर होती है। बॉलीवुड में अपने अभिनय के कारण रणवीर सिंह कई डायरेक्टर की पहली पसंद बन गए हैं। कुछ दिनों पहले ही रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे।

New WAP

deepika padukone ranveer singh

लेकिन आज रणवीर सिंह को लेकर जानकारी आ रही है कि उन्होंने लैंबोर्गिनी जो की मशहूर स्पोर्ट्स कार कंपनी है उनकी लेम्बोर्गिनी उरस पर्ल कैप्सूल (Lamborghini Urus Pearl Capsule) खरीदी है। इस लग्जरी स्पोर्ट्स कार कि भारतीय बाजारों में कीमत 3:30 करोड रुपए हैं। रणबीर सिंह लग्जरी कार के शौकीन हैं और उनके गैरेज में कई महंगी कारों का कलेक्शन है जिनकी कीमत करोड़ों में है।


रणबीर सिंह की खरीदी हुई इस लेंबोर्गिनी की खास बात यह है कि यह एसयूवी 100 किलोमीटर की गति मात्र 3.6 सेकंड में पा लेती है। लेंबोर्गिनी के इस मॉडल में अधिकतम स्पीड 305 किलोमीटर प्रति घंटा है। जैसा कि आपको पता है इस कार की कीमत 3:30 करोड़ रुपए है इसलिए यह कुछ विशेष सुरक्षा फीचर्स के साथ आती है। रणबीर सिंह ने पर्ल कैप्सूल एडिशन के लिए अलग से कीमत का 20 % भुगतान कर इसे ख़रीदा है।

New WAP

ranveer singh mercedez

लंबोर्गिनी की इस एसयूवी में कई सारे एडवांस फीचर उपलब्ध है, जिसमें पार्किंग असिस्टेंट और इंटेलिजेंट पार्क एसिस्ट शामिल है। रणवीर सिंह की इस लग्जरी स्पोर्ट्स कार लैंबॉर्गिनी उरूस का इंटीरियर ऑरेंज कलर का है जो दिखने में काफी सुंदर लगता है। लैम्बॉर्गिनी यूरूस कुल 10 कलर विकल्पों में उपलब्ध है। इनमें blu astraeus, नीरो हेलेन, giallo auge, येल्लो, बिआन्को मोनोसेरस, नीरो नॉक्टिस, रोस्सो मार्स, blu eleos, ऑरेन्ज और ग्रीन कलर शामिल हैं।

Lamborghini Urus ranveer singh

आप सभी को यह पता होगा कि पिछले महीने ही बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस एसयूवी को खरीदा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस कार के टायर को छूते हुए आशीर्वाद लिया और फोटो भी शेयर किया था। भारत में कुछ ही लोगों के पास यह महंगी कार है जिसमें रोहित शेट्टी, अदार पूनावाला और मुकेश अंबानी के नाम शामिल हैं।

aston martin rapide ranveer singh

रणवीर सिंह और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण दोनों ही लग्जरी कार के शौकीन है। पिछले साल रणवीर सिंह ने लैंबॉर्गिनी उरूस कार खरीदी थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के गैरेज में कई लग्जरी कार पाक है जिसमें मर्सिडीज, एस्टन मार्टिन, जैगुआर और ऑडी जैसी मशहूर कंपनियों की लक्ज़री कार शामिल है। रणबीर सिंह को अमेरिका की मशहूर बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने इंडिया के 100 सबसे अमीर बॉलीवुड सितारों के लिस्ट में शामिल किया था। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण कितने बड़े कलाकार हैं।


Share on