बॉलीवुड इंडस्ट्री की परफेक्ट जोड़ी में से एक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी लव स्टोरी के साथ ही अपनी दमदार अदाकारी के लिए भी पहचाने जाते हैं। बता दें कि दोनों 4 साल पहले शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जिसके बाद से आज तक उन्होंने फिल्मों में लगातार काम किया है। इतना ही नहीं दोनों आज हिंदी सिनेमा के सफल कलाकारों में गिने जाते हैं। जहां भी यह जोड़ी जाती है कुछ ना कुछ अपनी छाप छोड़ कर ही आती है।
रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जो हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर चर्चाओं में रहे हैं कभी वह अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर तो कभी अपनी बेबाकी को लेकर हाल ही में कॉफी विद करण का हिस्सा बने रणवीर सिंह ने अपने कुछ ऐसे राज खोलें जिसको लेकर वह खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन उन्होंने हाल ही में अपने चाहने वालों को एक और खुशखबरी दे दी है। बता दें कि उन्होंने माया नगरी में एक और आशियाना खरीदा है।
खबरों के अनुसार यह नया आशियाना खरीदने के साथ ही रणवीर सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दबंग कलाकार शाहरुख और सलमान खान के पड़ोसी बन गए हैं बताया जा रहा है कि उनके इस नए अपार्टमेंट की कीमत तकरीबन 119 करोड रुपए है। इसके लिए उन्होंने 7.19 करोड़ के लगभग तो स्टाम्प ड्यूटी भरी है। नया आशियाना खरीदने के बाद से ही अभिनेता काफी ज्यादा चर्चाओं में चल रहे हैं। उनका यह आलीशान अपार्टमेंट खूबसूरती के मामले में भी कम नहीं है।
रणवीर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में गिने जाते हैं। इसलिए वे इस फिल्म को बनाने के लिए काफी मोटी रकम वसूलते हैं। आज उनके पास देश ही नहीं विदेशों में भी प्रॉपर्टी मौजूद है दोनों अपनी जिंदगी हो काफी आलीशान तरीके से जीना पसंद करते हैं। उनकी प्रॉपर्टी में अब एक और महंगा इन्वेस्टमेंट जुड़ गया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान का मन्नत 200 करोड़ रुपए का बना है जो कि उनके साइड में ही है।