परिवार के चार सदस्यों को खो देने के बाद झलका रणधीर कपूर का दर्द, कहां अब मैं अकेला रह गया हूं !

Follow Us
Share on

बॉलीवुड से कपूर परिवार का गहरा नाता है। कपूर खानदान ने कई दशकों से इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ी है। और आज भी कई कलाकार बॉलीवुड में अपनी अदाकारी दिखा रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से कपूर परिवार ने बहुत कुछ खोया है। जहां पहले ऋषि कपूर तो अब राजीव कपूर के इस तरह इस दुनिया से चले जाने के बाद रणधीर कपूर घर में अकेले रह गए हैं।

New WAP

randhir kapoor sad after loosing faur memebers

इस दर्द को बयां करते हुए एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में रणधीर ने कहा, “मैं नहीं जानता क्या हो रहा है? मैं ऋषि और राजीव के एक बराबर करीब था। मैंने अपने परिवार के चार सदस्यों को खो दिया। मेरी मां कृष्णा राज कपूर, बड़ी बहन रितु नंदा, ऋषि और अब राजीव।” 1 अक्टूबर 2018 को कृष्णा राज कपूर, 14 जनवरी 2020 को रितु नंदा, 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर और 9 फरवरी 2021 को राजीव कपूर का निधन हुआ। रणधीर के मुताबिक, इन चारों से ही उनकी सबसे ज्यादा बात होती थी।

अब मैं अकेला रह गया हूं : रणधीर कपूर

रणधीर ने ई-टाइम्स से बातचीत में राजीव कपूर के अंतिम पलों के बारे में भी बताया। वे कहते हैं, “जब से नर्व रिलेटेड इश्यू के चलते मुझे चलने में परेशानी हुई है, तब से एक नर्स 24 घंटे मेरे पास रहती है। सुबह 7:30 बजे जब वह राजीव को जगाने गई तो उन्होंने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। नर्स ने उनकी पल्स चेक की, जो कि काफी लो थी और कम होती जा रही थी। हम उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल भागे। लेकिन उन्हें बचाने की सभी कोशिशें नाकामयाब रहीं। अब मैं अकेला रह गया हूं। ” 58 साल के राजीव जो हार्ट अटैक आया था।

बता दें कि दोनों कलाकारों के अचानक एक के बाद एक इस दुनियां से चले जाने से पूरा परिवार मानों टूट सा गया है।

New WAP


Share on