रणबीर कपूर बनने वाले हैं पापा, आलिया भट्ट ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान तो ऐसा था सास नीतू कपूर का रिएक्शन

Follow Us
Share on

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा आलिया भट्ट अपनी दमदार अदाकारी के लिए तो हमेशा चर्चाओं का विषय बनी ही रहती है। लेकिन रणबीर कपूर से शादी करने के बाद से ही वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा काफी ज्यादा पसंद की जाती है। आलिया भट्ट अपने काम को ज्यादा सोशल मीडिया पर पसंद की जाती है। वह सोशल मीडिया पर इतनी ज्यादा एक्टिव रहती है कि अपने से जुड़ी हर जानकारी को साझा करना पसंद करती है।

New WAP

Ranbir Alia Neetu Kapoor

हाल ही में अदाकारा की एक पोस्ट काफी ज्यादा चर्चाओं में चल रही हैं। बता दें कि वायरल हो रही इस पोस्ट को उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ हॉस्पिटल में नजर आ रही है। इस दौरान आलिया बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही है। उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को भी मिल रही है। इसी के साथ उन्होंने अपने बच्चे का भी ऐलान कर दिया है।

Alia Bhatt Pregnant 1

New WAP

आलिया भट्ट द्वारा साझा की गई यह पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक कंप्यूटर डिस्प्ले भी दिखाई दे रही है जिसकी और दोनों देखते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर सामने आने के बाद से ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है। फैंस इसे देखने के बाद खुशी के मारे झूम उठे हैं। आपको बता दें कि अप्रैल में ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर में 5 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। अब शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट में इतनी बड़ी खुशखबरी कपूर खानदान और अपने चाहने वालों को दे दी है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद कब सब उन्हें मां बनता हुआ देखने के कयास लगा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पोस्ट के साथ एक और तस्वीर को साझा किया गया है जिसमें शेर और शेरनी भी दिखाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट ने अपनी तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि अब हमारा बच्चा भी जल्द आने वाला है। आलिया भट्ट का यह ऐलान फैंस को काफी हैरान भी कर रहा है और खुश भी बता दें कि दोनों कलाकार ने 14 अप्रैल को ही पंजाबी रीति रिवाज से शादी की थीं। वहीं अब शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने खुशखबरी भी दे दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्दी पहली बार पर्दे पर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं हम दोनों को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन इससे पहले ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को लेकर लोगों को काफी बड़ी खुशखबरी दे डाली है। अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के चॉकलेट ब्वाय कहलाने वाले रणबीर कपूर जल्द ही पापा बनने वाले हैं अब फैंस को बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा है। आलिया भट्ट को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी जा रही है।


Share on