29 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023
spot_img

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी की तारीख का हुआ ऐलान, लेकिन इस वजह से हो सकती है कैंसल!

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो दिग्गज कलाकार पिछले काफी समय से लगातार अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चाओं का विषय बने हुए थे। इतना ही नहीं उनके चाहने वाले भी दोनों को शादी के बंधता देखना चाहते हैं। ऐसे में अब हाल ही में दोनों को लेकर ये खबर आ रही है कि इसी महीने सभी के चहेते कलाकार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और जाने वाले कलाकार रणबीर कपूर की।

New WAP

मिली जानकारी के अनुसार दोनों कलाकारों की शादी की तारीख का ऐलान कर दिया गया है। खबरों की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इसी महीने यानी अप्रैल की 17 तारीख को शादी के बंधन में बंध सकते हैं लेकिन इस तारीख में भी कंडीशन लगी हुई है। शादी की तारीख को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि किसी कारणवश शादी की तारीख को थोड़ा आगे पीछे किया जा सकता है।

लेकिन जिस तरह से खबरें चल रही है। ये कंफर्म माना जा सकता है कि दोनों इस महीने शादी के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि खबरें यहां भी है कि आलिया भट्ट के नाना की तबीयत अभी नाजुक बनी हुई है। ऐसे में दोनों परिवार जल्दी से जल्दी दोनों कलाकारों की शादी करना चाहता है और यदि बीच में नाना की तबीयत खराब होती है तो शादी की तारीख को थोड़ा आगे पीछे किया जा सकता है।

New WAP

मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी का वैल्यू भी फाइनल हो चुका है। गौरतलब है कि रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ अपने पुश्तैनी घर में शादी करने वाले हैं। यह खबर भी जोरों पर चल रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर की जहां पर शादी हुई थी वही अपनी शादी आलिया भट्ट के साथ करना चाहते हैं। गौरतलब है कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी चेंबूर में स्थित आरके हाउस में हुई थी।

आलिया-रणबीर की शादी को लेकर यह खबरें भी जोरों पर चल रही है कि दोनों ही परिवार कलाकारों की शादी को जल्द से जल्द करना चाहते हैं। क्योंकि आलिया भट्ट के नाना की तबीयत काफी नाजुक बनी हुई है। ऐसे में वे इस शादी को जल्द ही संपन्न करने की सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी महीने के दूसरे सप्ताह में दोनों की शादी संपन्न हो सकती है। खबरों की मानें तो इस शादी के लिए तकरीबन 450 महमानों की लिस्ट बनाई गई है।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!