28 C
Mumbai
Saturday, March 25, 2023
spot_img

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट शादी के बाद करेंगे ये नेक काम, निभाएंगे कपूर खानदान का पुराना रिवाज

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी के तारीख के जैसे जैसे दिन नजदीक आते जा रहे हैं। वैसे-वैसे दोनों की शादी से जुड़े कई सस्पेंस लगातार मीडिया के माध्यम से बाहर निकल कर आ रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते 4 सालों से एक-दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। इसके बाद से ही उनके चाहने वाले दोनों को शादी के बंधन में देखने के लिए बेताब थे। वह दिन अब नजदीक आ चुका है।

New WAP

दोनों कलाकारों की शादी से जुड़ी कई खबरें लगातार सामने आ रही है जहां पहले यह कंफर्म हुआ था कि रणबीर कपूर अपने माता पिता की तरह आरके हाउस में अपनी शादी को संपन्न करने वाले हैं अब हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने खानदान का एक रिवाज शादी के बाद निभाते हुए नजर आएंगे। जिसमें कहा जा रहा है कि कलाकारों की तरफ से गुरुद्वारे में लंगर रखा जाएगा।

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार रणवीर कपूर और आलिया भट्ट पंजाबी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बनने जा रहे हैं ऐसे में शादी के 1 दिन बाद ही मुंबई के गुरुद्वारे में लंगर रखा जाएगा। जानकारी के अनुसार ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने भी शादी के बाद गुरुद्वारे में लंगर रखा था। ऐसे में रणबीर कपूर अपने माता-पिता का यह रिवाज एक बार फिर दोहराते हुए नजर आने वाले हैं।

New WAP

rishi and neetu kapoor

इंडिया टुडे से मिली जानकारी के अनुसार यह लंगर बांद्रा और जुहू के बीच स्थित गुरुद्वारे में रखा जाना है। हालांकि इस दौरान दोनों कलाकार गुरुद्वारे में मौजूद नहीं रहेंगे। लेकिन उनकी और से प्रार्थना की जाएगी। दोनों की कलाकार की शादी की तैयारियां अंदर ही अंदर चल रही है। वहीं शादी की डेट 17 अप्रैल फिक्स हो चुकी है। जिसमें दोनों ही पंजाबी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसके साथ ही काफी सालों से इंतजार कर रहे दोनों कलाकारों के फैंस का ख्वाब पूरा हो जाएगा।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!