26 C
Mumbai
Sunday, March 26, 2023
spot_img

Oscar 2023: ऑस्कर्स 2023 में छाई रामचरण-उपासना की जोड़ी, ट्रेडिशनल लुक में गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति

Oscar 2023: लॉस एंजेलिस में आज फिल्म के सबसे बड़े अवॉर्ड ऑस्कर्स 2023 का आयोजन हुआ। जिसमें सबकी नजर भारतीय फिल्मों पर भी रही। इस बार ऑस्कर के लिए चार फिल्मों का नॉमिनेशन हुआ था। जिसमें से दो ने ऑस्कर जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया है और इसी के साथ इतिहास भी रच दिया है।

New WAP

Ramcharan Wife Upasana Kamineni Konidela 1

बता दें कि पहला ऑस्कर शॉर्ट फिल्म ‘द एलिफेंट विस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) को मिला। वहीं दूसरा ऑस्कर अवार्ड एसएस राजमौली की सुपर डुपर हिट फिल्म RRR के गाने Natu Natu को मिला इतना ही नहीं इस ऑस्कर अवार्ड में भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी हिस्सा बनी जो कि भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आई।

New WAP

राम चरण की पत्नी उपासना ने गर्व से दिखाई भारतीय संस्कृति

इस दौरान सबकी नजर जूनियर एनटीआर राम चरण पर टिकी हुई थी। क्योंकि दोनों का यह गाना रिलीज होने के बाद से ही काफी ज्यादा चर्चाओं में रहा है। इतना ही नहीं अवार्ड में रामचरण की पत्नी उपासना भी शिरकत करने पहुंची थी, जो कि फिलहाल प्रेग्नेंट है और जल्द ही खुशखबरी देने वाली है। ऐसे में साड़ी में उन्होंने सभी का दिल जीत लिया।

अवार्ड शो के दौरान रामचरण और उनकी पत्नी भी अपने लुक के लिए काफी ज्यादा चर्चाओं में रही इतने बड़े आयोजन में उन्होंने ट्रेडिशनल साड़ी पहनी जो कि काफी ज्यादा उन पर जच रही है। इस दौरान उन्होंने ग्लोइंग मेकअप किया हुआ था लिपस्टिक लगाई इतना ही नहीं उन्होंने अपने हाथों में मोतियों का कंगन पहना हुआ था।

वहीं गले में भी उनका मोतियों वाला हार दिखाई दिया इस दौरान उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान देखने को मिली पप्रेग्नेंसी का ग्लो भी उनके चेहरे पर देखने को मिला। राम चरण ने ब्लैक कलर का सूट पहन रखा था। जिसमें वे बेहद ही स्मार्ट नजर आए दोनों की जोड़ी ने भी लोगों का खूब जीता है। अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!