ऐसा था राजेश खन्ना का बंगला ‘आशीर्वाद’, जिसे राजेंद्र कुमार से खरीदकर बदल गई थी उनकी किस्मत

Follow Us
Share on

हिंदी सिनेमा में जब भी पुरानी यादों को संजोया जाएगा तो उसमें एक नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता राजेश खन्ना का नाम भी शामिल होगा। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी अदाकारी से अहम योगदान दिया है। यही कारण है कि आज भी उन्हें हर मौके पर याद किया जाता है। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 5 दशकों तक काम किया है। उनके इस योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है।

New WAP

उनके द्वारा की गई फिल्में आज भी लोगों को खूब लुभाती है। लेकिन आज हम उनकी आलीशान लाइफ स्टाइल के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करते हुए दौलत और सोहरत दोनों खूब कमाया है। खबरों की माने तो राजेश खन्ना के पास उस समय मर्सिडीज कार मौजूद थी।

rajesh khanna

जब सड़को पर गिनती की कारे घुमा करती थी। इतना ही नहीं उस समय बड़े-बड़े कलाकारों के पास अपनी कोई कार नहीं हुआ करती थी। राजेश खन्ना का मुंबई में आलीशान बंगला भी था। बंगले का नाम आशीर्वाद था। तो चलों आज उनकी इस आलीशान लाइफ स्टाइल के बारे में आपको भी बताते हैं।

New WAP

Rajesh Khanna Car Collection

आपने देखा ही होगा फ़िल्मी दुनिया से जुड़े सभी कलाकार आलीशान जीवन जीना पसंद करते हैं। ऐसा ही कुछ काका राजेश खन्ना के साथ भी था। उन्हें भी शानदार तरीके से जीना पसंद था। यही कारण है कि उनके पास मुंबई के सबसे पॉश इलाके कार्टर रोड एरिया पर खुद का आलीशान बंगला था। लेकिन खबरों की माने तो उसे अब तोड़ दिया गया है।

Rajesh Khanna House

बता दें कि हर इंसान की अंतिम ख्वाहिश रहती है कि वह अपने परिवार के साथ रहे। लेकिन राजेश खन्ना की अंतिम इक्छा थी कि उन्हें अपने बंगले में ही रखा जाए। उनकी इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने इस घर से कितना ज्यादा लगाव रखते थे। उनकी इस इक्छा को उनके परिवार द्वारा पूरा भी किया गया था। राजेश खन्ना का यह आशियाना अंदर और बाहर दोनों तरफ से काफी ज्यादा आलीशान बना हुआ था। जिसकी खूबसूरती देखने लायक था।

rajesh khanna bungalow inside

इतना ही नहीं उनके प्रसंशक इस घर को भी देखने आते थे। उन्होंने इस घर को अपने अनुसार डिज़ाइन करवाया था। यही कारण था कि इस बंगले में काफी ज्यादा मात्रा में तस्वीर मौजूद थी। बताया जाता है कि बाद में इस घर को राजेंद्र कुमार ने खरीदा था।

बात जाय अभिनेता के करियर की तो उन्होंने फिल्मों के अलावा राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। यही कारण था कि उनका बड़े बड़े राजनेताओं के साथ उठना बैठना था। उनके इस बंगले में उनकी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ तस्वीर लगी हुई है। जिसमे उनके साथ राजीव गांधी और सोनिया गांधी मौजूद हैं। बताया जाता है कि यह तस्वीर उनके दिल्ली से लोकसभा चुनाव के टाइम की है।

Rajesh Khanna Family

फिल्मों में रहते हुए राजेश खन्ना का नाम कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था। और उनके इस आलीशान बंगले में उनके बेडरूम में एक दीवार पर बड़े साइज की एक फोटो लगी हुई थी। यह फोटो बॉलीवुड अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की थी। इतना ही नहीं काका के इस बंगले में उनको मिले सम्मान की सारी सील्ड भी रखी हुई है। जो इस घर की शोभा को और ज्यादा बड़ा देती हैं। अभिनेता ने अपने रहते हुए कई बड़े सम्मान हासिल किए थे।


Share on