31.1 C
New Delhi
Saturday, May 27, 2023
spot_img

Femina Miss India 2023 Winner: राजस्थान की बेटी के सर सजा ‘मिस इंडिया’ का ताज, जानें कौन हैं 19 साल की ब्यूटी क्वीन?

Femina Miss India 2023 Winner Nandini Gupta: हर साल आयोजित होने वाले ‘फेमिना मिस इंडिया’ को अपना साल 2023 का विनर मिल चुका है, देर रात फाइनल राउंड में राजस्थान की रहने वाली 19 साल की नंदिनी गुप्ता ने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम किया।

New WAP

ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीतने के बाद अब सब नंदिनी गुप्ता के बारे में सर्च कर रहे हैं। तो चलो आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं कि राजस्थान की रहने वाली 19 वर्षीय नंदिनी गुप्ता कौन है? और कैसे उन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है। गौरतलब है कि नंदिनी गुप्ता के सर ‘फेमिना मिस इंडिया’ का ताज सजा तो वहीं श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट व सेकेंड रनर-अप रही।

बता दें कि ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ की खिताब जीतने के बाद अब नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आने वाली है ऐसे में आप सब नंदिनी गुप्ता के बारे में जानने में लगे हुए तो चलो आपको बताते हैं कि नंदिनी गुप्ता या मुकाम हासिल करने में कैसे सफल रही है। बचपन से ब्यूटी क्वीन बनने का सपना देख रही नंदिनी गुप्ता राजस्थान के कोटा की रहने वाली है।

New WAP

नंदिनी गुप्ता ने अपनी पढ़ाई कोटा से ही पूरी की है और उन्हें शुरू से ही फेमिना मिस इंडिया में इंटरेस्ट रहा है। इससे पहले भी नंदिनी कई ब्यूटी खिताब अपने नाम कर चुकी है। लेकिन उनका सबसे बड़ा सपना देर रात पूरा हो चुका है, जिसे वह बचपन से ही देखती आ रही थी अब बड़े लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट करने का मौका नंदिनी गुप्ता को मिला है। खूबसूरती के मामले में नंदिनी का कोई तोड़ नहीं है।

मणिपुर में हुए ‘फेमिना मिस इंडिया’ के इस बड़े आयोजन में फिल्मी सितारे भी अपने क्षेत्र करने के लिए पहुंचे थे। जिसमें कार्तिक आर्यन, भूमि पेडणेकर, मनीष पौल, नेहा धूपिया और अनन्या पांडे भी शामिल थी। फिल्मी सितारों ने भी इस बड़े मिस इंडिया बनने के बाद नंदिनी को शुभकामनाएं दी है। बता दें कि जितने के बाद नंदिनी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है।

DeepMeena
DeepMeena
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles